×

UP Longest Highway: ये है उत्तरप्रदेश का सबसे लंबा नेशनल हाईवे, जानें कितनी है इसकी लंबाई, कहां से है गुजरता

UP Longest Highway Route: उत्तर प्रदेश एक खूबसूरत राज्य है जहां ट्रेन, बस, सड़क, हवाई मार्ग सभी से पहुंचा जा सकता है। चलिए आज आपके यहां के सबसे लंबे नेशनल हाईवे के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 1 April 2024 10:56 AM GMT
UP Longest Highway Route
X

UP Longest Highway Route (Photos - Social Media)

UP Longest Highway Route: उत्तर प्रदेश भारत का खूबसूरत राज्य है। यहां पर घूमने के लिए कई सारे पर्यटक स्थल हैं। चलिए यहां के सबसे लंबे हाईवे के बारे में जानते हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग NH 19 है। NH 19 भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर प्रदेश में है। NH 19 उत्तर प्रदेश के गाजीपुर को बिहार के पटना से जोड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 19240 किमी लंबा है। यह मार्ग बलिया, छपरा, सोनपुर, इडुवोई और हाजीपुर से होकर गुजरता है।

उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग

उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई कुल 11,737 किमी है। NH 19 का पुराना नाम NH 2 भी था। यह जी टी रोड का हिस्सा भी था। यह राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर प्रदेश में 120 किमी और बिहार में 120 किमी की दूरी तय करता है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। ये राजमार्ग लोगों और सामानों के अंतरराज्यीय परिवहन के लिए बनाए गए हैं। वे प्रमुख बंदरगाहों, रेल जंक्शनों, राज्य और राष्ट्रीय राजधानियों के साथ-साथ सीमावर्ती सड़कों और अंतरराष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ते हुए देश की लंबाई और चौड़ाई की यात्रा करते हैं।

किसी अन्य सड़क मार्ग को केंद्र सरकार के आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचना द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में नामित किया जा सकता है। महाराष्ट्र राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों का सबसे लंबा नेटवर्क है, जिसकी कुल लंबाई 17,757 किमी है। भारत में 132,500 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। उत्तर प्रदेश में 11,737 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग हैं।

UP Longest Highway

किन जिलों से गुजरता है सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग

प्रदेश का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरता है। इस कड़ी में यह आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसवंत नगर, इटावा, मुरादगंज, सिकंदरा, सचेंडी, कानपुर, मोहरागंज, औंग, फतेहपुर, हसवा, सतनारायण, खागा, कौशांबी, प्रयागराज, सैदाबाद, हथिया, गोपिया, मिर्जा मुराद, वाराणसी, चंदौली, सैयद राजा और बिहार की सीमा तक जाता है।

पड़ते हैं इतने टोल

टूंडला, गुरऊ सेमरा अतीकाबाद, अनंतराम, बाराजोड़, बदौरी, कटोघन, प्रयागराज बाईपास (खोखराज), लालानगर, डाफी, वाराणसी

UP Longest Highway

कभी जीटी रोड का हुआ करता था भाग

उत्तर प्रदेश का यह नेशनल हाईवे कभी जीटी रोड यानी कि ग्रैंड ट्रंक रोड का हिस्सा हुआ कर रहा था। आपको बता दें कि भारत में ग्रैंड ट्रंक रोड के निर्माण के पीछे शेरशाह सूरी को श्रेय दिया जाता है, जो कि भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग और सबसे पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story