×

UP Famous Places & Things: इन 10 चीजों के लिए फेमस हैं उत्तर प्रदेश जाने कौन सी हैं वो चीज

UP Famous Places & Things: उत्तर प्रदेश भारत का एक प्रसिद्ध राज्य है। यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल, खानपान की चीज़ें और बहुत कुछ मौजूद है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 1 March 2024 9:07 AM GMT
Uttar Pradesh Famous for This
X

Uttar Pradesh Famous for This (Photos - Social Media)

UP Famous Places & Things: उत्तर प्रदेश, जिसे दुनिया भर में ताज महल के लिए जाना जाता है। यह देश के प्रमुख राज्यों में से एक है। यहां की आबादी देश की किसी और राज्य की तुलना में सबसे अधिक है। इस राज्य को हमेशा देश के किसी भी मुद्दे में केंद्र पर रखकर बातें की जाती हों। यह अपने स्वादिष्ट व्यंजनों, खूबसूरत जगहों और ऐतिहासिक धरोहर को संजोय रखने के लिए जाना जाता है।

अगर आप उत्तर प्रदेश घूमने या उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानने आइए हों, तो यह आपके लिए सबसे बेहतर जगह है। इस आर्टिकल में हम ऐसी कुल 10 चीजों की बात करेंगे, जो उत्तर प्रदेश को सिर्फ भारत ही बल्कि पूरी दुनिया में अलग बनाती है। यह राज्य अपने में कई ऐसे स्थलों को समेटे हुए है, जो विश्व को हैरान कर सकती है। यहां वाराणसी, मथुरा, अलीगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, मीरजापुर, और इलाहाबाद (प्रयागराज) जैसे देश के महत्वपूर्ण शहरों का जमघट है। आइए जानते है उन 10 चीजों के बारे में जिसके लिए उत्तर प्रदेश जाना जाता है।

उत्तर प्रदेश की 10 प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण चीजें:

वाराणसी के घाट

वाराणसी जिसे दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाता है। यहां के घाट जो गंगा के किनारे स्तिथ है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। इन घाटों को देखने देश-दुनिया से लोग यहां आते है।

वाराणसी के घाट

प्रयागराज कुंभ

प्रयागराज (इलाहाबाद) का कुंभ मेला हर 12 वर्ष में आयोजित होता है और इसकी महत्वपूर्णता धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण है। इस कुम्भ को देखने और शामिल होने भक्त दूर-दूर से यहां पहुँचते है।

प्रयागराज कुंभ

बनारसी साड़ी

वाराणसी के बनारसी साड़ी भारतीय साड़ियों की प्रसिद्धता में शुमार होती हैं। देश से बाहर भी कई देशों में इसका आयत किया जाता है। इस साड़ी को भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व दिया गया है।

बनारसी साड़ी

अयोध्या

अयोध्या भारतीय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम के जन्मस्थल के रूप में महत्वपूर्ण है। 22 जानवरी को राम मंदिर लोकार्पण के बाद इसका महत्व और बढ़ चूका है।

अयोध्या

लखनऊ के कबाब

लखनऊ विशेष रूप से उत्तर भारतीय खानपान के लिए प्रसिद्ध है, और यहां के कबाब विशेष रूप से मशहूर हैं। काफी सारे सैलानी लखनऊ सिर्फ यहां के कबाब खाने के लिए आते है। यह कबाब देश भर में काफी लोकप्रिय है।

लखनऊ के कबाब

गोरखपुर का शाही लिच्ची

गोरखपुर का शाही लिच्ची भारतीय फलों में प्रमुख स्थान रखता है। यह फल दुनिया के कई मुल्कों में लोकप्रिय है। इसे खाने के लिए सैलानी दूर-दूर तक यहां आते है।

शाही लिच्ची

कानपुर का चप्पल

कानपुर में बनाई जाने वाली चप्पल उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध और उच्च गुणवत्ता की हैं। यहां कई डिज़ाइनर और खूबसूरत चप्पल और जूतें काफी सस्टेन दामों में मिलते है।

कानपुर का चप्पल

वृन्दावन और मथुरा का कृष्ण जन्मोत्सव

वृन्दावन और मथुरा भगवान कृष्ण के जन्मस्थल के रूप में प्रसिद्ध हैं, और यहाँ प्रतिवर्ष कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। कृष्णा भक्त इसे देखने के लिए दूर-दूर तक यहां आते है।

कृष्ण जन्मोत्सव

केरारी पान

उत्तर प्रदेश अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है। यहां केरारी पान की काफी लोकप्रियता है, जो पान मसाला के एक प्रकार के रूप में प्रसिद्ध है।

केरारी पान

मथुरा की रेवड़ी

मथुरा के पास स्थित रेवड़ी भारतीय मिठाई के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप मथुरा जाते है और बिना रेवड़ी खाए वापस लौट आते हों, तो मानिए आपका सफर अधूरा रहा है।

मथुरा की रेवड़ी


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story