×

UP Top 10 Religious Places: ये हैं उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थान, एक बार जरूर करें यहां की सैर

UP Top 10 Religious Places: उत्तर प्रदेश भारत का बहुत खूबसूरत राज्य है। चलिए आज यहां से कुछ प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 15 April 2024 11:35 AM GMT
UP Top 10 Religious Places
X

UP Top 10 Religious Places (Photos - Social Media)

UP Top 10 Religious Places: उत्तर प्रदेश भारत का बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यह घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। यहां कहीं जगह ऐसी है जो इस राज्य की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश की स्थापना 1 अप्रैल 1937 को ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी। उसे दौरान संयुक्त प्रांत आगरा और अवध को मिलाकर इस यूनाइटेड प्रोविंस कहा जाता था जो 1950 में बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। उत्तर प्रदेश पहले भारत का सबसे बड़ा राज्य हुआ करता था लेकिन उत्तराखंड से अलग होने के बाद अब राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश के धार्मिक तीर्थ स्थल इसे खास बनाते हैं। चलिए आज कुछ खास जगहों के बारे में जानते हैं।

मथुरा

मथुरा (Mathura) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा ज़िले में स्थित एक नगर है। मथुरा ऐतिहासिक रूप से कुषाण राजवंश द्वारा राजधानी के रूप में विकसित नगर है। लोगों की मान्यता है की उससे पूर्व भगवान कृष्ण के समय काल से भी पूर्व अर्थात लगभग 7500 वर्ष से यह नगर अस्तित्व में है.यह धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। लेकिन इसका कोई पुरातात्विक प्रमाण नहीं है क्योंकि 13 वीं शताब्दी से पहले इसका कहीं भी जिक्र नही है। मथुरा भगवान श्री कृष्ण की नगरी है और इसके आसपास गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, वृंदावन जैसे गांव बसे हुए हैं। यह एक धार्मिक नगरी के तौर पर पहचाना जाता है।

मथुरा


काशी

यूपी में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं। इन्ही जगहों में से एक है वाराणसी। यहां के घाट पूरी दुनिया में फेमस हैं। यहां काशी विश्वनाथ का मंदिर समेत अस्सी घाट और मणिकर्णिंका घाट सबसे ज्यादा फेमस हैं। यहां विदेश से पर्यटक सबसे अधिक आते हैं।

काशी


गोरखपुर

गोरखपुर में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थल है। गोरखनाथ मंदिर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है यह मंदिर गोरखनाथ से जुड़ा हुआ है। मंदिर के अंदर शिवलिंग और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित है। शिवरात्रि और नाग पंचमी जैसे पर्वों पर पूजा-अर्चना का आयोजन होता है. रामगढ़ ताल में बोटिंग कर सकते हैं। यह एक अच्छा पिकनिक स्थल भी है। बुढ़िया माई मंदिर गोरखपुर में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर मां बुढ़िया माई को समर्पित है।

गोरखपुर


अयोध्या

उत्तर प्रदेश में घूमने लायक जगहों में से एक हैं अयोध्या। यहां पर अनेक धार्मिक स्थल और प्राचीन मंदिर हैं, जो हिन्दू धर्म के लिए आदर्श और प्रतिष्ठित माने जाते हैं। यहां पर भगवान राम ने जन्म लिया था। राम मंदिर अयोध्या नगरी में स्थापित है। यह मंदिर भगवान राम के जन्मस्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यहां पर सैर करने के लिए कनक भवन, हनुमान गढ़ी और तुलसी स्मारक भवन है।

अयोध्या


वृंदावन

उत्तर प्रदेश का दर्शनीय स्थल वृंदावन हिंदू धर्मं से सम्बंधित एक धार्मिक स्थल हैं जोकि भक्तों के बीच अत्यधिक धार्मिक महत्व रखता हैं। वृंदावन धाम एक ऐसी हैं जहां भगवान श्री कृष्ण के भक्तो का मेला लगा रहता हैं। वृंदावन धाम दर्जनों मंदिर बने हुए जिनमे से कुछ पुराने तो कुछ नए हैं। वृंदावन के सभी मंदिरों की अपनी एक अलग कहानी सुनने में आती हैं। मंदिरों में होने वाली पूजा अर्चना भक्तो के मन को शांति का एहसास कराती हैं।

वृंदावन


सारनाथ

उत्तर प्रदेश में देखने लायक स्थान सारनाथ वाराणसी के निकट स्थित हैं और यह दर्शनीय स्थल पर्यटको अपनी ओर बहुत अधिक संख्या में आकर्षित करता हैं। बता दें कि सारनाथ भारत में एक महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल के रूप में जाना जाता हैं और यह बुद्ध के पहले उपदेश के प्रचार का स्थान भी हैं। सारनाथ में सम्राट अशोक ने स्तूपों और मठो की संख्या में वृधि की थी। माना जाता है कि 12 शताब्दी में सारनाथ का अस्तित्व समाप्त हो गया था लेकिन 19 वीं शताब्दी में ब्रिटिश पुरातत्वविदों ने इसे फिर से वहाल किया।

सारनाथ


प्रयागराज

प्रयागराज में आने वाले पर्यटकों का मेला 12 महीने लगा रहता हैं। नदियों के संगम स्थल के नाम से प्रसिद्ध प्रयागराज कुम्भ मेला के लिए पूरे भारत में जाना जाता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलाहबाद पर्यटन स्थल नेहरू जी और हरिवंश राय बच्चन जैसी प्रतिष्ठित भारतीय हस्तियों के निवास स्थान के रूप में जाना जाता हैं। प्रयागराज शहर में ब्रिटिश काल की आकर्षित इमारतें, मुगल किला और मकबरे और यहाँ के लाल अमरूद बहुत प्रसिद्ध हैं।

प्रयागराज


चित्रकूट

प्रमुख आकर्षण में शामिल चित्रकूट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दर्शनीय स्थलों के लिए जाना जाता है। भारत के पवित्र स्थानों में शामिल चित्रकूट रामायण काल से भी अपना संबंध रखता हैं। माना जाता हैं कि चित्रकूट वही स्थान हैं जहां भगवान राम, अनुज लक्ष्मण और देवी सीता ने चौदहा वर्ष के वनवास में से ग्यारह वर्ष का समय व्यतीत किया था।

चित्रकूट


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story