×

Uttar Pradesh Famous Places: इन जगहों की वजह से प्रसिद्ध है उत्तर प्रदेश, बहुत खास है इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

Uttar Pradesh Famous Historical Places: उत्तर प्रदेश भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध राज्य है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यह क्यों प्रसिद्ध है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 8 Jun 2024 8:32 AM GMT
Historical Importance Of UP
X

Historical Importance Of UP (Photos - Social Media) 

Historical Importance Of UP : उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य और क्षेत्रफल की दृष्टि के आधार पर चौथा सबसे बड़ा राज्य है।यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और प्रयागराज न्यायिक राजधानी है। यह राज्य 2,38,566 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

यूपी का इतिहास (Uttar Pradesh History)

उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था। इसका सबसे बड़ा शहर कानपुर है। उत्तर प्रदेश का ज्ञात इतिहास लगभग ४००० वर्ष पुराना है, जब आर्यों ने अपना पहला कदम इस जगह पर रखा। इस समय वैदिक सभ्यता का प्रारम्भ हुआ और उत्तर प्रदेश में इसका जन्म हुआ। आर्यों का फैलाव सिन्धु नदी और सतलुज के मैदानी भागों से यमुना और गंगा के मैदानी क्षेत्र की ओर हुआ। आर्यों ने दोब (दो-आब, यमुना और गंगा का मैदानी भाग) और घाघरा नदी क्षेत्र को अपना घर बनाया। इन्हीं आर्यों के नाम पर भारत देश का नाम आर्यावर्त या भारतवर्ष (भारत आर्यों के एक प्रमुख राजा थे) पड़ा। समय के साथ आर्य भारत के दूरस्थ भागों में फ़ैल गये। संसार के प्राचीनतम नगरों में से एक माना जाने वाला वाराणसी नगर यहीं पर स्थित है। वाराणसी के पास स्थित सारनाथ का चौखंडी स्तूप भगवान बुद्ध के प्रथम प्रवचन की याद दिलाता है। समय के साथ यह क्षेत्र छोटे-छोटे राज्यों में बँट गया या फिर बड़े साम्राज्यों, यदुवंश, गुप्त, मोर्य और कुषाण का हिस्सा बन गया। 7वीं शताब्दी से 11वी शताब्दी तक कन्नौज गुर्जर-प्रतिहार साम्राज्य का प्रमुख केन्द्र था।

Uttar Pradesh


यूपी का धार्मिक महत्व (Religious importance of UP)

यह उत्तर प्रदेश हिन्दू धर्म का प्रमुख स्थल रहा। प्रयाग के कुम्भ का महत्त्व पुराणों में वर्णित है। त्रेतायुग में विष्णु अवतार श्री रामचन्द्र जी ने अयोध्या में (जो अभी अयोध्या जनपद में स्थित है) में जन्म लिया। राम भगवान का चौदह वर्ष के वनवास में प्रयाग, चित्रकूट, श्रंगवेरपुर आदि का महत्त्व है। भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में और पुराणों के अनुसार विष्णु के दसम अवतार का कलयुग में अवतरण भी उत्तर प्रदेश में ही वर्णित है। काशी (वाराणसी) में विश्वनाथ मन्दिर के शिवलिंग का सनातन धर्म विशेष महत्त्व रहा है। सनातन धर्म के प्रमुख ऋषि रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी, रामचरित मानस रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी (जन्म - राजापुर चित्रकूट), महर्षि भरद्वाज जी। उत्तर प्रदेश में कई देवियों के प्रसिद्ध मंदिर है जैसे मिर्जापुर का विंध्यवासिनी मंदिर, गाज़ीपुर (करहिया)माँ कामाख्या मंदिर, सहारनपुर का शाकंभरी देवी मंदिर जिसकी स्थापना ईसा पूर्व में हुई थी।

इन जगहों के लिए प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh is Famous For These Places)

अयोध्या (Ayodhya)

उत्तर प्रदेश में घूमने लायक जगहों में से एक हैं अयोध्या। यहां पर अनेक धार्मिक स्थल और प्राचीन मंदिर हैं, जो हिन्दू धर्म के लिए आदर्श और प्रतिष्ठित माने जाते हैं। यहां पर भगवान राम ने जन्म लिया था। राम मंदिर अयोध्या नगरी में स्थापित है। यह मंदिर भगवान राम के जन्मस्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यहां पर सैर करने के लिए कनक भवन, हनुमान गढ़ी और तुलसी स्मारक भवन है।

Ayodhya


काशी (Kaashi)

यूपी में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं। इन्ही जगहों में से एक है वाराणसी। यहां के घाट पूरी दुनिया में फेमस हैं। यहां काशी विश्वनाथ का मंदिर समेत अस्सी घाट और मणिकर्णिंका घाट सबसे ज्यादा फेमस हैं। यहां विदेश से पर्यटक सबसे अधिक आते हैं।

Kaashi


मथुरा (Mathura)

मथुरा एक खूबसूरत शहर है यह मंदिरों की नगरी के नाम से जाना जाता है। यह एक हिंदू धार्मिक स्थल होने के साथ ही बौद्धों और जैनों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यहां की जाने वाली शाम की आरती और नदी के पानी पर तैरते फूलों के साथ लाखों दीये एक अपूर्व दृश्य साथ पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है. यहां कृष्ण जन्म भूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, राधा कुंड, गोवर्धन हिल और कुसुम सरोवर घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है

Mathura


गोरखपुर (Gorakhpur)

गोरखपुर में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थल है। यहां देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं। आज हम आपको बताएंगे गोरखपुर में घूमने लायक जगहों के बारे में। गोरखनाथ मंदिर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है यह मंदिर गोरखनाथ से जुड़ा हुआ।है। मंदिर के अंदर शिवलिंग और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित है। शिवरात्रि और नाग पंचमी जैसे पर्वों पर पूजा-अर्चना का आयोजन होता है। रामगढ़ ताल में बोटिंग कर सकते हैं। यह एक अच्छा पिकनिक स्थल भी है बुढ़िया माई मंदिर गोरखपुर में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर मां बुढ़िया माई को समर्पित है।

Gorakhpur

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story