×

टूरिज्म इन यूपीः इन 5 जगहों पर नहीं घूमे, तो करेंगे जिंदगी भर अफसोस

अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो आज हम आपको टूरिज्म इन यूपी में कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जहां घूमने के बाद आपको विदेश घूमने का मन नहीं होगा।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 11 Oct 2021 4:28 PM GMT (Updated on: 11 Oct 2021 5:07 PM GMT)
Concept photo
X

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटोः सोशल मीडिया)

टूरिज्म इन यूपी: अपने आप में नया भी और आकर्षक भी क्योंकि दूरदराज हम घूम आते हैं लेकिन अपने राज्य में जल्दी प्लान नहीं बना पाते। वैसे सभी को घूमने का शौक होता है। जब भी कोई व्यक्ति कहीं घूमने जाता है तो वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करता है। जिसे देखने के बाद आपका भी दिल घूमने को जरूर करता होगा।

अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो आज हम आपको टूरिज्म इन यूपी (Tourism in UP) में कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जहां घूमने के बाद आपको विदेश घूमने का मन नहीं होगा। क्या आज जानते हैं कि यूपी भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यूपी में विदेश से लोग घूमने आते हैं। अगर आपने यूपी नहीं देखा तो कुछ भी नहीं देखा। अगर भारत को देखना है तो टूरिज्म इन यूपी (uttar pradesh me ghumne ki jagah) के इन जगहों पर जरूर जाएं घूमने।

ताजमहल (Taj Mahal)


टूरिज्म इन यूपी (uttar pradesh me ghumne ki jagah Taj Mahal) में पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह आगरा है। यहां ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक हैं। इसलिए अगर आपने ताजमहल नहीं घूमा तो कुछ भी देखा। यह वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है।

ताजमहल की खासियत (taj mahal ki khasiyat)


अगर आप ताजमहल का दीदार करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भारतीय ज्योतिष के हिसाब से शुक्ल पक्ष में जाना चाहिए। जब चांद अपनी पूरी चांदनी बिखेरता है। इसके साथ ही अक्टूबर या मार्च महीने में जाना चाहिए। क्योंकि इस महीने में ताज अपना रंग बदलता हुआ दिखाई देता है। चांदनी रात में ताजमहल पूरी तरह से रोशनी में डूबा रहता है।

लखनऊ


टूरिज्म इन यूपी में राजधानी लखनऊ घूमने (Lucknow Ghumne Ki Jagah) के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां का भूल भुलैया (Lucknow Bhul bhulaiya) पूरे विश्व में मशहूर है। देश विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं। भूल भुलैया में घूमने के लिए आपको एक गाइड के साथ जाना होगा।

भूल भुलैया की खासियत (Bhul bhulaiya ki khasiyat)


लखनऊ का भूल भुलैया (Lucknow ka Bhul bhulaiya) एक भ्रमित करने वाली जगह है। इस भूल भुलैया की छत तक जाने के लिए आपको 1084 सीढ़ियां चढ़नी होंगी। यह पूरी इमारत गुंबदनुमा बनी हुई है। जिसे मरहूम हुसैन अली की याद में बनाया गया है। यहां की सबसे खास बात यह है कि किसी की फुसफुसाने की भी आवाज दूर-दूर तक साफ सुनाई देती है। इसके अलावा एक खास बात ये है कि इसे बनाने में कहीं सीमेंट लोहा का इस्तेमाल नहीं हुआ है। यह पूरी इमारत, चना, उड़द, आटा मिलाकर बनाई गई।

प्रयागराज यानी इलाहाबाद


उत्तर प्रदेश में अगर आपको घूमना तो है प्रयागराज (Prayagraj) यानी इलाहाबाद जरूर जाए। यह जगह घूमने के लिए सबसे बेस्ट हैं। यहां पर त्रिवेणी संगम यानी तीनों नदी गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन स्थल है। यहां हर साल कुंभ मेला आयोजित किया जाता है।

इलाहाबाद त्रिवेणी संगम की खासियत (allahabad sangam ki khasiyat)


प्रयागराज त्रिवेणी संगम की सबसे बड़ी खासियत (allahabad sangam ki khasiyat) यह हैं कि यहां पर तीन नदियां गंगा और युमना और सरस्वती का मिलन है। लेकिन सरस्वती यहां पर अदृश्य हैं। यहां पर 12 साल से कुंभ मेला लगता आ रहा है। जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा प्रयागराज के पास ही श्रृंग्वेरपुर नामक जगह है। कहते हैं यह वही स्थान है जहां राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ निर्वासन के रास्ते पर गंगा नदी को पार कर दिया। श्रृंग्वेरपुर प्रयागराज के आस-पास के प्रमुख भ्रमण स्थलों में से एक है। यह जगह प्रयागराज से 40 किलोमीटर दूर स्थित है।

कुशीनगर


उत्तर प्रदेश में अगर घूमने की बात आती हैं तो आपको कुशीनगर (kushinagar ghumne ki jagah) जरूर जाना चाहिए। यह जगह बौद्धों के लिए तीर्थस्थलों में से एक है। कुशीनगर का यह सबसे खूबसूरत जगह है।

बनारस


बनारस यानी काशी उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है। बनारस पर्यटकों के लिए बेहद खास है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर अपने संस्कृति के लिए जाना जाता है। अगर आप यूपी घूमने के लिए सोच रहे हैं तो बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर जरूर जाए।

काशी विश्वनाथ मंदिर की खासियत (kashi vishwanath ki khasiyat)


बनारस में स्थित काशी विश्ननाथ मंदिर (kashi vishwanath ki khasiyat ) बारह ज्योतिर्लिगों में से एक है। यह मंदिर कई हजार वर्षों से है। ऐसा माना जाता है कि यहां दर्शन करने वाले लोगों को मोक्ष मिलता है। अगर आपको यहां घूमना हो तो महाशिवरात्रि के समय आएं क्योंकि मध्य रात्रि में मंदिर में बाबा विश्वानाथ की शोभा यात्रा निकाली जाती है।

Shweta

Shweta

Next Story