×

Vasudhara Waterfall in Uttarakhand: ये है दुनिया का सब से रहस्यमई झरना, बद्रीनाथ से कुछ ही दूरी पर है स्थित

Vasudhara Waterfall in Uttarakhand: यह पूरी दुनिया रहस्यों से भरी हुई है जो लोगों को हैरान कर देते हैं। चलिए आज हम आपको एक झरने के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 3 March 2024 3:34 AM GMT
Vasudhara Waterfall
X

Vasudhara Waterfall (Photos - Social Media)

Vasudhara Waterfall in Uttarakhand :आपने कई खूबसूरत और मनोहर झरने देखे होंगे। देश-दुनिया खूबसूरत झरनों का घर है। पहाड़ों के बीच झरने को गिरते देखना एक सुन्दर दृश्य होता है। आपने भी कभी ना कभी कोई झरना देखा होगा। कभी असल में नहीं तो तस्वीरों या फिल्मों में तो झरने को देखा ही होगा। आप कई बार झरने के नीचे नहाएं भी होंगे। हालाँकि, आज हम आपको एक ऐसे झरने के बारे में बताने जा रहे है। जिसके बारे में आप जानकार हैरान रह जाएंगे। यह झरना उत्तराखंड के बदरीनाथ शहर में स्तिथ है।

वसुंधरा वाटरफॉल

यह झरना उत्तराखंड के बदरीनाथ शहर में है। यह झरना गाढ़वाल क्षेत्र के नाग तहसील में स्थित है। इस झरने का नाम वसुंधरा वाटरफॉल है। इसकी रोचक और रहस्यमई कहानियां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि सारी दुनिया में लोकप्रिय है। यह झरना बद्रीनाथ से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर है। इस झरने को अपनी आँखों से देखना बेहद शानदार अनुभव है। इस झरने का पानी यानी जलधारा मोतियों जैसी लगती है। इस झरने की जलधारा करीब 400 फीट ऊंचाई से गिरती है। इसकी ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से यह बेहद सुन्दर दिखाई देता है।

Vasudhara Waterfall


क्यों प्रसिद्ध है वसुंधरा वाटरफॉल?

वसुंधरा वाटरफॉल सिर्फ देश ही नहीं बल्कि सारी दुनिया में लोकप्रिय है। इसकी प्रसिद्धि का कारण यह है कि माना जाता है कि यह झरना सभी पर नहीं गिरता है। इस झरने का पानी सिर्फ पुण्य आत्मा पर गिरता है। अगर आपने जीवन में पाप किए है तो यह झरना आपके ऊपर नहीं गिरेगा। माना जाता है कि जिस पर भी इस झरने का पानी गिरता है, उसे भगवान बद्री अपना आशीर्वाद देते हैं।

Vasudhara Waterfall


वसुंधरा वाटरफॉल का महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार यहां पंच पांडव में सहदेव ने अपने प्राण त्यागे थे। यह झरना सभी के ऊपर नहीं गिरता है, कहा जाता है कि इस झरने की जलधारा सिर्फ किस्मत वालों पर ही गिरती है। माना जाता है कि इस झरने की जलधारा काफी ऊंचाई से आती है यानी काफी जड़ी-बूटियों वाले पौधों को छूकर नीचे आती है। जिसके कारण इसका पानी किसी दवा से कम नहीं, यह कहा जाता है कि इसमें नहाने वाला व्यक्ति निरोगी हो जाता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story