TRENDING TAGS :
Vadodara Top 5 Tourist Places: वडोदरा के इन पांच टूरिस्ट स्पॉट्स का जरूर करें दीदार, इतिहास से होंगे रूबरू
Vadodara Top 5 Tourist Places: वडोदरा गुजरात का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। इस शहर में आपको इतिहास जोड़ी कई चीज देखने को मिल जाएगी। चलिए कुछ टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में जानते हैं।
Tourist Places in Vadodara (Photos - Social Media)
Tourist Places in Vadodara : गुजरात भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है जो अपनी शानदार बोली, पहनावे और पर्यटक स्थलों की वजह से पहचाना जाता है। यहां का खानपान भी काफी शानदार है जो लोगों को अट्रैक्ट करने का काम करता है। वडोदरा यहां का प्रसिद्ध शहरहै। अगर आप गुजरात के वडोदरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके यहां के कुछ टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जरूर जाना चाहिए। चलिए आज हम आपको कुछ खास जगह की जानकारी देते हैं।
लक्ष्मी विलास पैलेस (Lakshmi Vilas Palace)
इस पैलेस को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। बताया जाता है कि अब तक का सबसे बड़ा निजी निवास है जो आधुनिक सुविधाओं से लबरेज है। यह बैंकिंग हम पहले से भी चार गुना बड़ा है और यहां पर एक गोल्फ कोर्स भी बना हुआ है। गायकवाड़ के इस शाही घराने में आपको इंडियन और यूरोपीय कल के नमूने देखने को मिलेंगे।
Lakshmi Vilas Palace
कड़िया डूंगर (Kadiya Dungar)
यह बहुत पुरानी और खूबसूरत जगह में से एक है जो दरअसल एक गुफा है। सैकड़ो साल पहले इसका निर्माण किया गया था। यहां आपको बौद्ध संस्कृति को दर्शाती 7 गुफाओं का संग्रह देखने को मिलेगा। इसका इतिहास पहले या दूसरी शताब्दी का बताया जाता है। यहां पर भव्य स्तंभ बने हुए हैं और जिन लोगों को इतिहास में रुचि है वह यहां जा सकते हैं।
Kadiya Dungar
नजरबाग पैलेस (Nazarbagh Palace)
यह पैलेस भी गायकवाड़ घराने का ही है। 18 वीं शताब्दी में तैयार की गई यह इमारत डकैती के बाद अब खंडहर में बदल चुकी है।
Nazarbagh Palace
दक्षिणामूर्ति मंदिर (Dakshinamurthy Temple)
यह बहुत ही शानदार जगह है। जगह पर आपको हर धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतीक नजर आएंगे। इसका प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा में है इसलिए इसका नाम यह रखा गया है। मंदिर में मौजूद कलश हिंदू धर्म गुंबद इस्लाम टावर ईसाई धर्म, प्रवेश द्वार जैन और टावर के ऊपर सोने की संरचना बौद्ध धर्म काप्रतीक है।
Dakshinamurthy Temple
बड़ौदा म्यूजियम (Baroda Museum)
इस म्यूजियम और पिक्चर गैलरी का निर्माण 1894 में किया गया था। इस विक्टोरिया एंड अल्बर्ट और लंदन स्थित साइंस म्यूजियम की तर्ज पर बनाया गया था। अगर आपको इतिहास में रुचि है तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए।
Baroda Museum