×

Vaishno Devi : वैष्णो देवी पहुंचे भक्तों ने तोड़ा दस सालों का रिकॉर्ड, लगातार दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु

Vaishno Devi : पहाड़ों में बसी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार श्रद्धालुओं का यह आंकड़ा पिछले 10 साल के रिकॉर्ड को तोड़ चुका है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 27 Dec 2023 7:45 AM GMT
Vaishnav Devi
X

Vaishnav Devi (photos - Social Media )

Vaishno Devi : ऊंची पहाड़ियों पर बसा हुआ मां वैष्णो देवी का धाम करोड़ तीर्थ यात्रियों की आस्था का केंद्र है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। जय माता दी के नारों से यह जगह हमेशा गूंजती हुई दिखाई देती है। इस साल वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 93 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्री गुफा में दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं का इतना आंकड़ा 10 साल बाद देखने को मिला है। समिति द्वारा जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक रोजाना 37000 से 44000 श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और दर्शन कर रहे हैं। साल के अंत तक एक दिन में मंदिर दर्शन कर में आने वाले श्रद्धालुओं का यात्रा 50000 के पास हो जाएगा। मंदिर समिति के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार तक 93 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। बड़ी संख्या में दर्शनाथियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। यह भी बताया गया है कि इसके पहले साल 2013 में इतनी ज्यादा लोगों ने माता के दर्शन किए थे। इस समय ये आंकड़ा 93.24 लाख तक गया था।

दस साल बाद हुआ चमत्कार

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 सालों के बाद साल 2023 में बना 93.24 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा टूटा है। इससे पहले सबसे अधिक संख्या साल 2012 में थी जब एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए थे। इसके बाद 2011 में भी ये आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंचा था।

बढ़ाई जा रही व्यवस्था

वैष्णो देवी लगातार पहुंच गए श्रद्धालुओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा भी लगातार सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। पैदल चढ़ाई चढ़ने के अलावा यहां पर श्रद्धालु घोड़े और खच्चर की सहायता से भी चढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर स्काईवॉक भी की जा सकती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद स्काईवॉक का उद्घाटन किया था। इसके अलावा कटरा में श्रद्धालुओं के लिए अत्यधिक कॉल सेंटर भी तैयार किया गया है जहां पर 24 घंटे तीर्थ यात्रियों की मदद की जाती है। भक्तों के लिए माता वैष्णो देवी के लाइव दर्शन की सुविधा भी शुरू की गई है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story