Varanasi Famous Dosa: शिव नगरी में खाना हो डोसा तो आएं इन रेस्टोरेंट्स पर, मिलेगा ऑथेंटिक साउथ इंडियन स्वाद

Varanasi Famous Dosa Restaurants: तमिलों के ज्यादा आने के कारण काशी में आपको जगह-जगह साउथ इंडियन डिश परोसते रेस्टोरेंट और फ़ूड स्टॉल्स मिल जायेंगे। साउथ इंडिया का सबसे फेमस डिश डोसा है। अब यह नार्थ इंडिया में भी बहुत फेमस हो चुका है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आपको एक दो ऐसे रेस्टोरेंट जरूर मिल जायेंगे जो केवल दक्षिण भारतीय व्यंजन खास कर डोसा परोसते हुए मिल जायेंगे।

Preeti Mishra
Published on: 19 Aug 2023 8:09 AM GMT
Varanasi Famous Dosa: शिव नगरी में खाना हो डोसा तो आएं इन रेस्टोरेंट्स पर, मिलेगा ऑथेंटिक साउथ इंडियन स्वाद
X
Varanasi Famous Dosa Restaurants (Image credit: social media)

Varanasi Famous Dosa: शिव की नगरी काशी का दक्षिण भारत खास कर तमिलनाडु से बहुत पुराना नाता रहा है। वाराणसी में काशी तमिल संघ नाम की संस्था हर वर्ष काशी तमिल संगमम का आयोजन करती है, जिसमे हज़ारों की संख्या में तमिल शामिल होते हैं। अधिकतर तमिलों के भी आराध्य शिव होने के कारण इस शहर में दक्षिण भारत से हर वर्ष लाखों की संख्या में टूरिस्ट का आगमन होता है।

वाराणसी का फेमस डोसा

अब अगर टूरिस्ट आएंगे और किसी एक जगह पर ज्यादा दिन ठहरेंगे तो उन्हें अपने व्यंजन की तलाश भी होगी। तमिलों के ज्यादा आने के कारण काशी में आपको जगह-जगह साउथ इंडियन डिश परोसते रेस्टोरेंट और फ़ूड स्टॉल्स मिल जायेंगे। साउथ इंडिया का सबसे फेमस डिश डोसा है। अब यह नार्थ इंडिया में भी बहुत फेमस हो चुका है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आपको एक दो ऐसे रेस्टोरेंट जरूर मिल जायेंगे जो केवल दक्षिण भारतीय व्यंजन खास कर डोसा परोसते हुए मिल जायेंगे। वाराणसी भी इससे अलग नहीं है। यहाँ भी कई रेस्टोरेंट ऐसे हैं जो स्वादिष्ट डोसा पेश करते हैं। आज हम इस लेख में वाराणसी के उन जगहों के बारे में बताएँगे जहाँ स्वादिष्ट डोसा मिलता है। आइये डालते हैं एक नजर:

डोसा कैफ़े (Dosa Cafe)

जैसा की नाम से ही प्रतीत हो रहा है, यह फ़ूड जॉइंट डोसे के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह रेस्टोरेंट D15/49 मान मंदिर के निकट, दशाश्वमेघ घाट पर स्थित है। यह आउटलेट सुबह 10 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता है। हफ्ते में बुद्धवार को छोड़ कर यह प्रत्येक दिन खुला रहता है। डोसा कैफे एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय रेस्तरां है जो उत्तर और दक्षिण भारतीय व्यंजनों दोनों का अनुभव करने का एक अनोखा और स्वादिष्ट तरीका प्रदान करता है। यहाँ का चॉकलेट डोसा और इटैलियन उत्तपम बहुत प्रसिद्ध है।
फ़ोन-79850 22907

अय्यर का कैफे (Ayyar's Cafe)

अय्यार्स कैफे अपने दक्षिण भारतीय भोजन के लिए वाराणसी में एक लोकप्रिय फ़ूड आउटलेट है। कैफे में डोसा, इडली सहित कई दक्षिणी व्यंजनों के साथ-साथ स्पेशल दक्षिण भारतीय थाली भी परोसी जाती है। यहाँ पर कुछ नार्थ इंडियन डिश भी परोसे जाते हैं। साथ ही में यहाँ का पाव भाजी बहुत स्वादिष्ट होता है। यह रेस्टोरेंट हफ्ते में प्रत्येड दिन खुला रहता है। यह रमन कटरा, गोदौलिया, बंगाली टोला, दशाश्वमेघ घाट पर स्थित है। यह फ़ूड जॉइंट सुबह 9:30 बजे से रात 9 बजे तक हूला रहता है।
फ़ोन- 78005 74117

केरला कैफ़े (Kerala Cafe)

केरला कैफे अपने प्रामाणिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। मेनू में डोसा, इडली, वड़ा, और उत्तपम जैसे व्यंजन पेश किए जाते हैं। यहाँ की साउथ इंडिया कॉफ़ी या चाय बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। यहाँ का खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। वाराणसी आने वाला कोई भी व्यक्ति चाहे वो नार्थ इंडिया से हो अथवा साउथ इंडिया से, यहाँ एक बार खाना खाने जरूर आता है। यह रेस्टोरेंट बी20/44, भेलूपुर रोड, भेलूपुर में स्थित है। इसके खुलने का समय सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक होता है। यह रेस्त्रां भी सप्ताह के प्रत्येक दिन खुला रहता है।

श्री अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट (राम कटोरा) Shri Annapurna Restaurant (Ram Katora)

अगर आप वाराणसी में हैं तो इस रेस्टोरेंट का प्रसिद्ध स्पेशल डोसा अवश्य आज़माना चाहिए। यह रेस्तरां दक्षिण भारतीय भोजन का वास्तविक प्रामाणिक स्वाद प्रदान करते हैं। यहाँ डोसे का आकार बहुत बड़ा होता है और साथ ही सांभर और नारियल चटनी के स्वाद के तो क्या कहने। यहाँ की इडली बहुत नरम और स्वादिष्ट होती है। दक्षिण भारतीय व्यंजन के अलावा यह रेस्टोरेंट चीनी और उत्तर भारतीय भोजन भी परोसता है। यह रेस्टोरेंट सुबह 11.00 बजे से रात 10.00 बजे तक खुला रहता है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story