×

UP News: यूपी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी, महाराणा प्रताप व नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा होगी स्थापित

UP News Today: वीरांगना अवंतीबाई लोधी, अहिल्याबाई होल्कर एवं महाराणा प्रताप व नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा उत्तरप्रदेश के अलग - अलग प्रमुख स्थलों पर स्थापित की जाएगी।

Jyotsna Singh
Published on: 24 Sep 2022 12:30 AM GMT (Updated on: 24 Sep 2022 12:31 AM GMT)
Lucknow News In Hindi
X

स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा। 

UP News Today: राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय (UP Ministry of Tourism and Culture) द्वारा वीरांगना अवंतीबाई लोधी (Veerangana Avantibai Lodhi), अहिल्याबाई होल्कर (Ahilyabai Holkar) एवं महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) व नेता जी सुभाष चन्द्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की प्रतिमा उत्तरप्रदेश के अलग - अलग प्रमुख स्थलों पर स्थापित की जाएगी।

कार्य के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि की गई स्वीकृत

जनपद मैनपुरी के जेल चौराहे पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की कांस्य की विशाल मूर्ति की स्थापना कराई जायेगी। इस कार्य के लिए 20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसके साथ ही इस स्थल के सौन्दर्यीकरण के लिए अलग से धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी। वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा राज्य ललितकला अकादमी द्वारा तैयार की जा रही है।

पुलिस लाइन तिराहे पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी: पर्यटन मंत्री

पर्यटन मंत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा जनपद की पुलिस लाईन तिराहे पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इस मूर्ति का निर्माण राज्य ललितकला अकादमी द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्य की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वहीं करहल चौराहे पर महाराणा प्रताप की कांस्य की विशाल प्रतिमा की स्थापना कराई जायेगी। इसका निर्माण राज्य ललितकला अकादमी द्वारा विशेष रूप से कराया जा रहा है। इस प्रतिमा पर लगभग 20 लाख रूपये की धनराशि व्यय की जायेगी। इसके साथ ही सौन्दर्यीकरण का कार्य भी कराया जायेगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति एवं अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी।

जनपद के भावंत चौराहा पर स्थापित होगी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा: जयवीर सिंह

जयवीर सिंह ने बताया कि जनपद के भावंत चौराहा पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा भी संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित कराई जायेगी। इसका निर्माण भी ललितकला अकादमी द्वारा कराया जायेगा। इसकी स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में महापुरूषों की मूर्तियों की स्थापना किये जाने की परियोजना है । वहीं दूसरे चरण में अन्य महापुरूषों की मूर्तियों को भी स्थापित किए जानें पर काम चल रहा है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि इसके अलावा चौराहों का सौन्दर्यीकरण कराये जाने से शहर की छवि में निखार आयेगा। शहर के लोग अवकाश एवं अन्य अवसरों पर इन महान व्यक्तित्व की प्रतिमाओं को देख कर निश्चित ही देशभक्ति की भावना से प्रेरित होंगे। वहीं इन मूर्तियों की स्थापना से आज की पीढ़ी अतीत के गौरवशाली इतिहास को जान सकेगी और अपने राष्ट्र नायकों के त्याग और बलिदान से भी प्रेरित होती रहेगी। इससे युवाओं में देश प्रेम की भावना और अधिक बलवती होगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story