×

Dwarka Somnath Tour: 3 दिन में करें सोमनाथ, द्वारका और नागेश्वर की यात्रा, शानदार नजारों का करें दीदार

Dwarka Somnath Tour : आज के आर्टिकल में जानिए कैसे पहुंचना है सोमनाथ और द्वारका। यहां आपको पूरी ट्रेवल गाइड दी गई है। जिससे आपको परेशानी नहीं आएगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 20 Dec 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 26 Dec 2023 8:48 AM GMT)
Dwarka Somnath Tour
X

Dwarka Somnath Tour

Dwarka Somnath Tour : हम सभी को घूमने को बहुत शौक होता है। यदि आपसे कोई पूछे की आप घूमने जाना चाहिए और सबसे पहले किस जगह पर जाना चाहते हैं तो अमूमन लोगों के मुंह से आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत समुद्री बीच या फिर जम्मू कश्मीर की घाटी का नाम सुनने को मिलेगा लेकिन उनमें भी कई लोग ऐसे होते हैं जो धार्मिक स्थल पर घूमने जाने का शौक रखते हैं। ऐसे में आप सोमनाथ और द्वारका की यात्रा भी कर सकते हैं बता दें कि यह दोनों धार्मिक स्थल भारत के गुजरात राज्य में स्थित है जो कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध स्थान है यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं वैसे लोगों के मन में अधिकतर यह दुविधा बनी रहती है कि आप यहां पर कैसे पहुंचे इसके साथ ही नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कैसे करें तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको तीन दिन में इन जगहों की यात्राओं के बारे में विस्तृत रूप से बताते हैं।

कब करें यात्रा

जैसे के आपको पता है, यह एक महत्वपूर्ण हिन्दू तीर्थ स्थल है जो की गुजरात, में स्थित है। सोमनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहां हर वर्ष कई पूजा और आराधना के अवसरों पर यात्री इस स्थल की यात्रा करते हैं। सोमनाथ यात्रा का समय वर्षभर में विभिन्न धार्मिक और तारीखी आधारों पर बदल सकता है, लेकिन सबसे अधिक महत्वपूर्ण और प्रमुख यात्राएँ शिवरात्रि, कार्तिक पूर्णिमा, और महाशिवरात्रि जैसे त्योहारों पर होती हैं। आपको यात्रा करने के लिए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप इस स्थल पर यात्रा करने से पहले स्थानीय पुराणों और आचार्यों से परामर्श करें ताकि आप योग्य समय और परिस्थितियों के अनुसार यात्रा कर सकें। वैसे यह पर सितंबर से मार्च के बीच में यात्रा करने का बहुत अच्छा समय माना जाता है। यह मौसम भी अनुकूल होता है जब आप गुजरात के खूबसूरत स्थानों का आनंद उठा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले आप सोमनाथ जाने के लिए ट्रेन नंबर 19251 सोमनाथ ओखा एक्सप्रेस में अपनी सीट बुक करवा ले इसके लिए आपको 4 महीने पहले ही टिकट बुक करवाना पड़ेगा।इसके अलावा आप सोमनाथ में एक दिन और द्वारका में एक दिन रुकने के लिए पहले से ही एडवांस में कमरा बुक करवा लें। आप यहां पहुंचने के लिए रेल मार्ग, सड़क मार्ग या फिर हवाई मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो आप सोमनाथ ट्रस्ट में भी रख सकते हैं इसके लिए आप ऑफिशल वेबसाइट www.Somnath.org पर विकसित करें यहां आपको दो विकल्प मिलेगा Ac और नॉन Ac का इसके ऑप्शन आपको बेहतर लगे आप अपने हिसाब से रूम बुक कर सकते हैं. इसके अलावा मंदिर के आसपास बहुत सारे होटल भी उपलब्ध है या आपके बजट के ऊपर डिपेंड करता है कि आप कैसा कमरा लेना पसंद करेंगे. यहां से आप मंदिर तक पैदल का रास्ता भी तय कर सकते हैं। यहां आप सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन करने के बाद बस से पूरे शहर के धार्मिक स्थलों जा सकते हैं।

सोमनाथ से द्वारका

उसके अगले दिन आप ट्रेन नंबर 19251 सोमनाथ ओखा एक्सप्रेस में बैठकर 7:30 बजे सुबह द्वारका पहुंच सकते हैं। यहां आपको दो दिन स्टे करना है। यहां पर आपको ₹600 में नॉरमल रूम और 980 रुपए में एक रूम उपलब्ध होगा इसके अलावा धर्मशालाओं में डॉरमेट्री बेड ₹200 रूम ₹400 और हाल में ₹100 प्रति व्यक्ति ठहरने की सुविधा है। आप गोमती नदी में स्नान करके भी द्वारका दर्शन को पहुंच सकते हैं इसके बाद द्वारका के पास कई महत्वपूर्ण स्थल है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। द्वारका गुजरात, भारत में स्थित है और यहां कई महत्वपूर्ण स्थल हैं जो धार्मिक और पर्यटनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यहां कुछ प्रमुख स्थलों का उल्लेख है:

द्वारकाधीश मंदिर : यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है और यह द्वारका का मुख्य धार्मिक स्थल है। मंदिर का स्थान भगवान कृष्ण के अंतिम धार्मिक नगर के रूप में माना जाता है।

रुक्मिणी देवी मंदिर : यह मंदिर भगवान कृष्ण की पत्नी रुक्मिणी को समर्पित है। ऐसा माना जाता है की यह कृष्ण जी और रुक्मणि जी का विवाह हुआ था, और यह उनकी याद में समर्पित मंदिर हैं।

नरकासुर कुंज : महाभारत के काल में नरकासुर का संहार इसी जगह हुआ था।

गोमती घाट : यह घाट गोमती नदी के किनारे स्थित है और पूर्व में द्वारका नगर का पुराना हिस्सा था। यहां स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है और यह भी कहा जाता है की यह एक बार डुबकी लगाने से सारे पापो का नाश हो जाता हैं।

द्वारका से नागेश्वर

द्वारका से नागेश्वर की दूरी लगभग 16 किलोमीटर है। आप द्वारका से नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए टैक्सी, बस, या खुद की गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप द्वारका से नागेश्वर के लिए स्थानीय यात्रा सेवाएं का इस्तेमाल कर सकते हैं जो इस सफर को सुगम बना सकती हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story