×

Place to Visit in Manipal: मणिपाल के पास इन जगहों का करें दीदार, बहुत खूबसूरत है कृष्ण मंदिर

Place to Visit in Manipal : कर्नाटक भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो पर्यटन की दृष्टि से काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर बहुत सारी जगह आपका इंतजार कर रही है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 29 Dec 2023 3:30 AM GMT (Updated on: 29 Dec 2023 3:30 AM GMT)
Place to Visit in Manipal
X

Place to Visit in Manipal (Photos - Social Media)  

Place to Visit in Manipal : भारत में घूमने फिरने की एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है और कर्नाटक एक ऐसा राज्य है जिसकी प्राकृतिक सुंदरता हमेशा ही लोगों को अपनी और आकर्षित करती आई है। साल बड़ी संख्या में पर्यटक कर्नाटक घूमने के लिए पहुंचते हैं और यहां पर उन्हें एक से बढ़कर एक जगह घूमने के लिए मिल जाती है। यहां पर उडुपी और मणिपाल जैसे कहीं जगह मौजूद है जिनके आसपास एक से बढ़कर एक खूबसूरत स्थान मौजूद है जहां का दीदार आपको अद्भुत शांति का एहसास देने वाला है। चलिए आज हम आपके यहां के एक प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर और आसपास मौजूद जगह की जानकारी देते हैं।

श्री कृष्ण मंदिर

उडुपी भगवान कृष्ण के अंतिम विश्राम स्थल के रूप में पहचाना जाता है। यहां पर श्री कृष्ण मंदिर मौजूद है जिसकी स्थापना 13वीं शताब्दी के दौरान माधवाचार्य द्वारा की गई थी। इस मंदिर से जुड़ी कहानियों के मुताबिक एक बार भगवान कृष्ण के उपासक कनक दास को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया था। लेकिन भगवान को देखने के लिए कनक दास बाहर से ही प्रार्थना करते रहे जिससे प्रभावित होकर अपने आप ही भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति का मुख कनक दास की तरफ हो गया और दीवार में एक छोटा सा छेद बन गया ताकि भगवान की झलक कनक दास को मिल सके। यहां पर आज भी यह छेद मौजूद है जिसे कनकना किंडी यानी कनक की खिड़की के नाम से पहचाना जाता है।

श्री कृष्ण मंदिर


पनंबूर और सुरथल तट

आप मणिपाल के पास किसी खूबसूरत जगह का दीदार करना चाहते हैं तो पनंबूर और सुरथकल समुद्र तट बहुत ही प्रसिद्ध जगह है जो अपनी प्राचीनता के लिए पहचाने जाते हैं। यहां पर दूर-दूर तक फैली हुई रेत में घूम कर आपको अद्भुत ताजगी का एहसास होगा। यहां के ग्रामीण इलाके अपने शानदार दृश्य वाले समुद्र तट के लिए पहचाने जाते हैं।

पनंबूर और सुरथल तट


पीलीकुला

पिलीकुला अपने बायोलॉजिकल पार्क, आर्बरेटम, नौकायन केंद्र और विज्ञान केंद्र के लिए पहचाना जाता है। यहां पर झील और वाटर पार्क भी है जो लोकप्रिय पिकनिक स्थल के रूप में पहचाने जाते हैं।

पीलीकुला


मुर्देश्वर

समुद्र के किनारे कंदुका गिरी पहाड़ी पर मौजूद यह जगह बहुत ही प्रसिद्ध है। यह तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है और यहां भगवान शिव की 123 फीट ऊंची प्रतिमा है जो दुनिया की सबसे ऊंची शिव मूर्ति के रूप में प्रसिद्ध है। यहां पर जाने वाली सीडीओ पर द्वादम कद कंक्रीट के हाथी पहरा देते हुए दिखाई देते हैं।

मुर्देश्वर


मालपे समुद्र तट

मणिपाल से आप मालपे समुद्र तट घूमने के लिए भी जा सकते हैं। यहां पर कई सारे रिजॉर्ट है जहां पर रख कर शानदार बीच और खाने का आनंद लिया जा सकता है। मानसून के अलावा यहां पर हर समय काफी भीड़ देखने को मिलती है। यहां पर आप कई एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

मालपे समुद्र तट


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story