×

Mini Disney Land : डिज्नी की खूबसूरती का करना है दीदार, मुंबई के पास मिलेगा मिनी डिज्नी

यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ अपना जनवरी में इंजॉय करना चाहते हैं तो आप ट्रिप को प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं यहां।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 11 Jan 2024 5:45 AM GMT (Updated on: 11 Jan 2024 5:45 AM GMT)
Mini Disney Land
X

Mini Disney Land (Photos - Social Media)

Mini Disney Land : सर्दी हो या गर्मी हर सीजन में सभी लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। सभी को घूमने का बहुत शौक भी होता है। ऐसे में यदि आपसे कोई पूछे कि आप कहां घूमने जाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके दिमाग में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत बहुत सारी ऐसी जगहों के नाम होठों पर आते हैं लेकिन आज हम आपको आपके ही आसपास की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां पर आप कम खर्च में भी अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। जल्द ही स्कूल में बच्चों की छुट्टियां भी होने वाली है और परिवार के साथ यह सीजन घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है। तो सभी लोग घूमने का प्लान भी बनाते हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं जो आपके बजट ट्रिप में फिट हो जाएगा। यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ अपना जनवरी में इंजॉय करना चाहते हैं तो आप ट्रिप को प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं यहां।

वर्धमान फैंटेसी मनोरंजन पार्क

तो चलिए आज हम आपको मुंबई के पास मिनी डिज़्नी लैंड के बारे में बताएंगे। आपको इसके लिए वर्धमान फैंटेसी मनोरंजन पार्क, मीरा रोड जाना होगा। पार्क का मुख्य आकर्षण वो सात आकर्षक क्षेत्र हैं, जिन्हें अलग अलग पार्ट्स में विभाजित किया गया है। इसमें टेक्सास काउबॉय, ग्रीक विलेज, कोलो थिएटरम, विवा लास वेगास, वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड, लेक वेनेशिया और स्पेनिश फूड शामिल है। यहां पर आप कई चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं और शानदार एडवेंचर्स प्ले एरिया का मजा भी ले सकते है। ये फैंटेसी मनोरंजन पार्क मायानगरी मुंबई के मीरा रोड पर स्थित है, एक प्रसिद्ध मनोरंजन स्थल है। यह पार्क विभिन्न प्रकार के राइड्स, गेम्स, खाने-पीने के स्थान और मनोरंजन के विभिन्न साधन उपलब्ध करवाता है। यहां आपको अलग अलग एज ग्रुप के लिए अलग अलग विकल्प मिल जाएंगे। वर्धमान फैंटेसी पार्क एक परिवारिक स्थल है जहां हर एज ग्रुप के लिए अलग अलग तरह का मनोरंजन अवेलेबल है। यहां विभिन्न तरह के खेल, राइड्स, और एडवेंचर्स का आनंद लिया जा सकता है। जिसका समय रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक का है।

डिज़्नी लैंड का करें दीदार

डिज़्नी लैंड एक जगह है जो दुनिया भर में कई स्थानों पर है। ये जगहें डिज़्नी कंपनी द्वारा संचालित होती हैं और वे मनोरंजन के साथ-साथ डिज़्नी के कार्टून और किस्सों को जीवंत करने के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां आपको विभिन्न प्रकार के राइड्स, शो, कार्यक्रम और कई चीजें देखने को मिलती हैं जो डिज़्नी के कार्यक्रमों और किस्सों से जुड़ी हुई होती हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story