×

Mineral Resources of India: खनिज संपदा से संपन्न देश है भारत, जानें यहां के किस राज्य में मिलता है कौन सा मिनरल

Mineral Resources of India: विविधताओं से भरे हुए भारत की भूमि से कई तरह की खनिज भी प्राप्त होते हैं। चाहिए आज हम आपको बताते हैं कि यहां से क्या-क्या निकलता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 21 Jun 2024 1:37 PM GMT
Mineral Of India
X

Mineral Of India (Photos - Social Media)

Mineral Resources of India: भारत खनिज संपदा संपन्न देश है। यहां पर सभी तरह के खनिज का विशाल भंडार है। यहां पर खनिजों के मिलने का प्रमुख कारण यहां के प्राचीन दृढ़ भूखण्ड हैं। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में खनिज सम्पदा वाले 50 क्षेत्र हैं और उन क्षेत्रों में लगभग 400 स्थलों पर खनिज मिलते हैं। भारत में लौह-अयस्क का बहुत विशाल भंडार है। भारत लोहा के अलावे मैंगनीज, क्रोमाइट, टाइटेनियम, मैग्नेसाइट, के नाईट, सिलिमनाइट, परमाणु-खजिनों अभ्रक और बॉक्साइट के मामले में न केवल आत्मनिर्भर है, बल्कि इनका बड़ी मात्रा में निर्यात भी करता है।

भारत में खनिज उत्पादन मूल्य (Mineral Production in India)

भारत में कुल खनिज उत्पादन मूल्य में 69% हिस्सा ईंधन खनिजों का है। ईंधन खनिज उत्पादन मूल्य में भी सर्वाधिक योगदान कोयले का है। यदि क्षेत्रवार देखा जाये तो कुल खनिज उत्पादन मूल्य में सर्वाधिक 30% हिस्सा अपतटीय क्षेत्र का है। भारत के राज्यों में खनिज मूल्य की दृष्टि से राजस्थान प्रथम स्थान पर है। इसके बाद उड़ीसा क्रमश: दूसरे स्थान पर है। भारत में खनिज सम्पदा का वितरण बहुत असमान है। दामोदर घाटी प्रदेश में पेट्रोलियम को छोड़कर खजिन सम्पदा का सर्वाधिक भंडार है। जबकि मंगलौर से कानपुर की रेखा के पश्चिमी भाग के प्रायद्वीपीय क्षेत्र में खनिज के भंडार बहुत कम हैं। इस रेखा के पूर्व में धात्विक खनिज, कोयला, अभ्रक तथा कई गैर-धात्विक खनिजों के बड़े भंडार हैं। गुजरात और असम में पेट्रोलियम के समृद्ध भंडार हैं। राजस्थान में कई अधात्विक खनिजों के भंडार हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में खनिज सम्पदाओं की भारी कमी है।धात्विक एवं अधात्विक खनिजों तथा कोयला का अधिकांश उत्पादन बिहार और मध्य प्रदेश में होता है।



कहां है कौन सा खनिज (Where is Which Mineral)

लौह अयस्क - ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गोवा

बाक्साइट - ओडिशा, गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र

कोयला - झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तेलंगाना

जस्ता - राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात

ताँबा - मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र, झारखंड का सिंहभूम जिला

क्रोमाइट - ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु

चूना पत्थर - आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु

मैंगनीज - ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश

चाँदी - राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात

निकल - ओडिशा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश

डायमंड - मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा

Mineral Of India

सोना - कर्नाटक, झारखंड, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु

लैंड ऑफ गोल्ड - भारत के कर्नाटक को लैंड ऑफ गोल्ड के नाम से पहचाना जाता है। भारत का 80% सोना यही से आता है।

कोल किंग - झारखंड और उड़ीसा कोल किंग के नाम से फेमस है। देश का 50% कोयला इन्हीं दो राज्यों से हासिल होता है। 1774 से लेकर अब तक कोल माइनिंग में भारत दूसरे नंबर पर आता है।

एलुमिनियम और आयरन - उड़ीसा से हमें 49% एल्यूमिनियम और 53% आयरन प्राप्त होता है।

मार्बल किंग - राजस्थान को मार्बल किंग कहा जाए तो बुरा नहीं होगा क्योंकि देश का 90% मार्बल यहीं से आता है। इतना ही नहीं 60% चांदी भी यही से प्राप्त होती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story