×

White City of India: भारत का शहर जो दिखता है संगमरमर की तरह सफ़ेद, इसकी चमक कर देगी आपको मंत्रमुग्ध

White City of India: राजस्थान में आपको संस्कृति और पर्यटक स्थालो की बहुतायत देखने को मिलेगी। आपको इस लेख के माध्यम से जानते है राजस्थान के प्रसिद्द शहर उदयपुर जो "सिटी ऑफ़ लेक्स" या "वाइट सिटी" या "पूर्व का वेनिस" के नाम से प्रसिद्द है।

Vertika Sonakia
Published on: 30 Jun 2023 5:57 AM GMT
White City of India: भारत का शहर जो दिखता है संगमरमर की तरह सफ़ेद, इसकी चमक कर देगी आपको मंत्रमुग्ध
X
White City of India (Photo: Social Media)

White City Udaipur: भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। इसका इतिहास लगभग 5,000 वर्षों से अधिक का है और यह बहुतायती और विविधतापूर्णता के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय संस्कृति का मूल आधार धार्मिकता, दार्शनिक विचारधारा, भाषा, साहित्य, कला, संगीत, नृत्य, वास्तुकला, रस्म और नृत्यशास्त्र पर आधारित है। राजस्थान में आपको संस्कृति और पर्यटक स्थालो की बहुतायत देखने को मिलेगी। आपको इस लेख के माध्यम से जानते है राजस्थान के प्रसिद्द शहर उदयपुर जो "सिटी ऑफ़ लेक्स" या "वाइट सिटी" या "पूर्व का वेनिस" के नाम से प्रसिद्द है। यह शहर आरावली पर्वत श्रृंग में स्थित है और उदय सागर झील के किनारे बसा हुआ है।

उदयपुर का इतिहास

एक शाही शहर उदयपुर कई वर्षो तक मेवाड़ राजाओ की राजधानी था। महाराणा उदय सिंह की उदयपुर के स्थापना के पीछे एक कहानी है। अरावली हिल्स में शिकार के समय महराणा उदय सिंह की भेट एक ऋषि से हुई। ऋषि ने महराणा उदय सिंह को एक नया राज्य बनाने की सलाह दी। ऐसा राज्य बनाने की सलाह मिली जो अरावली की घाटियों से घिरा हुआ हो। इसके बाद वर्ष 1559 में उदयपुर की स्थापना महराणा उदय सिंह द्वारा हुई।

सफ़ेद नगरी उदयपुर

जैसे जयपुर को गुलाबी शहर कहा जाता है और जैसलमेर को पीला शहर उसी प्रकार उदयपुर को सफेद नगरी कहा जाता है क्योंकि यहाँ की भव्य इमारतें, महल और हवेलियाँ मार्बल से बनी होती हैं। सभी हवेलियाँ इसे एक आकर्षक रूप देती हैं। उदयपुर की स्थापना महाराणा प्रताप के पिता महाराणा उदयसिंह ने 1559 में की थी। कई खूबसूरत झीलों के कारण इसे पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है और यहां हर वर्ष बड़ी तादाद में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं।

उदयपुर का प्रसिद्द सिटी पैलेस

उदयपुर का सिटी पैलेस दुनिया भर में पर्यटकों के बीच प्रसिद्द है। पिछोला झील के निकट स्थित यह भव्य महल राजगढ़ के नाम से भी प्रसिद्द है और राजस्थानी एवं मुग़ल संस्कृति को दर्शाता है। उदयपुर सिटी पैलेस महल राजा उदय सिंह द्वारा 16वीं सदी में बनवाया गया था और यह अपनी सुंदरता एवं भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। महल का संग्रालय मुग़ल संस्कृति और शाशन का प्रतीक है और मुग़ल संस्कृति का इतिहास दर्शाता है। सिटी पैलेस में कई बॉलीवुड फ़िल्मों की शूटि भी हुई है जैसे गाइड, गोलियों की रासलीला रामलीला आदि।

उदयपुर के दर्शनीय स्थल
उदयपुर में दर्शको को लुभाने और मनमोह देने वाले तमाम दर्शनीय स्थल है जैसे सिटी पैलेस, सहेलियों की बाड़ी, फतेहसागर झील, पिछोला झील, जगदीश मंदिर, इकलिंग जी मंदिर, सज्जनगढ़ पैलेस, श्रीनाथ मंदिर आदि। सभी दर्शनीय स्थलों पर प्रतिदिन हज़ारो पर्यटक देखने को मिलते है। यहाँ आपको कई झील भी देखने को मिलेगी इसलिए उदयपुर झीलों के शहर के नाम से प्रसिद्द है।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story