Winter Tourist Places in UP: सर्दियों में उत्तर प्रदेश के इन शहरों को घूमने का बनाएं प्लान, शानदार रहेगा ट्रिप

Winter Tourist places in UP: सर्दियों का मौसम शुरू होते है ज्यादातर लोग ट्रीप पर निकलने के लिए प्लानिंग करते हैं। हमारे देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 10 Nov 2022 9:29 AM GMT
Famous places in Uttar Pradesh
X
Tourist places in Uttar Pradesh (Image: Social Media)

Winter Tourist places in UP: सर्दियों का मौसम शुरू होते है ज्यादातर लोग ट्रीप पर निकलने के लिए प्लानिंग करते हैं। वैसे तो हमारे देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं। लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं या उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो विंटर सीजन आपके लिए बेस्ट टाइम है। आइए जानते हैं सर्दियों में उत्तर प्रदेश में घूमने की जगहें:

कुशीनगर (Kushinagar)

दरअसल सर्दियों में उत्तर प्रदेश में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है कुशीनगर। बता दें कुशीनगर उत्तरप्रदेश के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है जहां पर आप को कई मंदिर और खूबसूरत स्तूप देखने को मिल जाएंगे। भारत के प्रमुख और पॉपुलर धार्मिक स्थलों में से एक, यह स्थान बौद्ध धर्म में काफी महत्व रखता है। यहां विदेशों से भी पर्यटक घूमने आते हैं। अगर आप भी उत्तर प्रदेश की यात्रा करने की प्लानिंग कर रहें तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर लें।

कतर्निया घाट (Katarniaghat)

अगर आप प्राकृतिक, एनिमल और बर्ड्स लवर्स हैं तो कतर्निया घाट आपके लिए बेस्ट जगह है। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित कतर्निया घाट वन्यजीव अभयारण्य दुधवा टाइगर रिज़र्व का हिस्सा है। यह दुधवा टाइगर रिजर्व से जुड़ा है, जहां आपको घने जंगल के बीच चीता और कई जानवर देखने को मिल सकते हैं। कतर्निया घाट पर लगभग 30 टाइगर, हाथी, गैंडे, गिद्ध, अजगर और कई दुर्लभ सांप दिख सकते हैं। सर्दियों में घूमने के लिए यह एक बेस्ट जगह है।

हस्तिनापुर (Hastinapur)

अगर आप भारत के परंपराओं और इतिहास से और अधिक गहराई से जुड़ना या जानना चाहते हैं तो हस्तिनापुर आपके लिए बेस्ट विकल्प है। उत्तर प्रदेश में। स्थित हस्तिनापुर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है। हस्तिनापुर स्थित कर्ण मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर के संर्दभ में ऐसा कहा जाता है कि इसका निर्माण महाभारतकाल में हुआ था। हालांकि यह मंदिर बहुत छोटा है और सिर्फ एक कमरे तक ही सीमित दिखाई पड़ता है। इसके बावजूद इसके यहां हर महीने भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हस्तिनापुर में आप प्राचीन पांडेश्वर महादेव, दिगंबर जैन मंदिर, कर्ण मंदिर, पांडव टीला, राजा रघुनाथ महल,ऐतिहासिक गुरुद्वारा, कैलाश पर्वत जैसी बनी मंदिर,जंबूद्वीप स्थल, श्री श्वेतांबर जैन मंदिर और हस्तिनापुर सेंचुरी आदि काफी फेमस है। सर्दियों में आप यहां कि यात्रा कर इतिहास को और गहराई से जान सकते हैं।

ताजमहल (Tajmahal)

ताजमहल घूमना हर किसी का सपना होता है। उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल दुनियाभर में फेमस है। दरअसल आगरा यमुना नदी के तट पर स्थित है। आगरा में आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी मुगल साम्राज्य के इतिहास और विरासत को दर्शाता है। सर्दियों में आगरा घूमना एक बेस्ट ट्रीप हो सकता है।

बिनसर (Binsar)

दरअसल बिनसर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास के हिल स्टेशनों में से एक है, जो अपनी सुंदरता और हरी-भरी हरियाली के लिए जाना जाता है। यह अल्मोड़ा से सिर्फ 33 किमी दूर है, तो आप सर्दियों में घूमने के लिए इस खूबसूरत हिल स्टेशन को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां घास के मैदान और बर्फ से ढकी चोटियों के नजारे आपको पसंद आएंगे। बता दें कि बिनसर वन्यजीव अभयारण्य, पक्षी देखने वालों और वन्यजीव लवर्स के बीच एक लोकप्रिय स्थान है। यहां बनेश्वर मंदिर और जीरो पॉइंट बिनसर के अन्य प्रसिद्ध आकर्षण हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story