×

Woolen Markets in Delhi: दिल्ली में ठंड से बचने के लिए यहां से खरीदें गर्म कपड़े, कम दामों में मिलेगा आपकी पसंद का सामान

Woolen Markets in Delhi: हड्डी कपा देने वाली इस ठंड में दुकानों का वूलन स्टॉक भी फटाफट बिकने लगा है। ऐसे में अगर आप दिल्ली में हैं, और ठंड से बचने के लिए आपको गर्म कपड़े खरीदने हैं तो आपको बताते हैं कि दिल्ली की किन बाजारों से आप गर्म कपड़े जैसे जैकेट, टोपी, कोट, स्वेटर, मोजे सभी वूलन कपड़े खरीद सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 10 Jan 2023 4:18 AM GMT
Woolen Markets in Delhi
X

दिल्ली में वूलन कपड़ों की बाजार (फोटो- सोशल मीडिया)

Woolen Markets in Delhi: राजधानी दिल्ली में गिरते तापमान से बढ़ती सर्दी ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। हड्डी कपा देने वाली इस ठंड में दुकानों का वूलन स्टॉक भी फटाफट बिकने लगा है। ऐसे में अगर आप दिल्ली में हैं, और ठंड से बचने के लिए आपको गर्म कपड़े खरीदने हैं तो आपको बताते हैं कि दिल्ली की किन बाजारों से आप गर्म कपड़े जैसे जैकेट, टोपी, कोट, स्वेटर, मोजे सभी वूलन कपड़े खरीद सकते हैं।

दिल्ली में गर्म कपड़ों की बाजार
Hot Clothes Market in Delhi

पहाड़गंज
Paharganj

दिल्ली की पहाड़गंज बाजार में आपको एक से बढ़कर एक गर्म कपड़े मिल जाएंगे। यहां पर जेदर की जैकेटे, बूट्स, स्वेटर, कश्मीर शॉल, मफलर और भी वूलन के बहुत सारे सामान खरीद सकते हैं। यहां पर विदेशों से वूलन का सामान आता है। इस बाजार में दोपहर से ही खरीदारों की भीड़ लग जाती है।

चांदनी चौक
Chandni Chowk Market

राजधानी की चांदनी चौक बाजार बहुत चर्चित है। इस बाजार का नाम आपने बॉलीवुड की फिल्मों में कई बार सुना होगा। यहां पर मौसम के हिसाब से गर्मियों और सर्दियों के कपड़े बहुत ही कम दामों पर आसानी से मिल जाएंगें। लेकिन मोलभाव कराना आपको आना चाहिए। रेडीमेड से लेकर कपड़े भी आपको यहां पर मिल जाएंगें।

लाजपत नगर
Lajpat Nagar Market

दिल्ली की लाजपत नगर बाजार बहुत बड़ी और फेमस है। यहां पर वूलन कपड़े ब्रांडेड से लेकर स्ट्रीट मार्केट में भी मिलते हैं। यहां पर मेन्स, विमेन्स, किड्स सबके लिए वूलन कपड़े आसानी से कम दामों पर मिल जाएंगे। थोक में भी यहां सामान बहुत ही अच्छा मिलता है।

जनपथ
Janpath

जनपथ भी दिल्ली की मशहूर बाजारों में से एक है। इसके साथ ही तिब्बती बाजार में भी आप सर्दियों के कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। यहां पर सर्दियों में इस्तेमाल होने वाली अधिकतर चीजें एक ही जगह पर आसानी से मिल जाएंगी। इन दोनों बाजारों में आप हीटर, गीजर और भी इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story