×

World Dangerous Tourist Place: दुनिया के 4 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल जिनके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे आप

World Dangerous Tourist Place: आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जिन्हें आप पर्यटक स्थल मान सकते हैं, लेकिन ये जगहें बहुत ही खतरनाक और डरावनी हैं।

Pallavi Srivastava
Published on: 3 Sep 2021 8:24 AM GMT
World famous place
X

खतरनाक पर्यटन स्थल pic(social media)

World Dangerous Tourist Place: घूमना किसे पसंद नहीं होता। दुनियाभर में ऐसी बहुत सी जगहें है जहां अगर आपको खुलकर घूमने का आनंद उठाना हैं तो आप अपने परिवार के संग जाना पसंद करेंगे। लेकिन अगर बात वहां धूमने की हो जहां डर के साथ घूमना पड़े तो शायद कुछ लोग ही वहां जाना पसंद करेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जिन्हें आप पर्यटक स्थल मान सकते हैं, लेकिन ये जगहें बहुत ही खतरनाक और डरावनी हैं। इस वजह से बहुत से लोग इन जगहों पर घूमने जाने से कतराते हैं। क्या हुआ कि आप वहां जा नहीं सकते हम आपको तस्वीरों के माध्यम से जानकारी देकर जरूर धुमा सकते हैं। तो आइए जानते दुनिया की कुछ खतरनाक टूरिस्ट प्लेस के बारे में

डेथ वैली पूर्वी कैलिफोर्निया में स्थित एक रेगिस्तान है pic(social media)

1- यूएसए डेथ वैली (USA Death Valley)

डेथ वैली पूर्वी कैलिफोर्निया में स्थित एक रेगिस्तान है। यह मोजावे रेगिस्तान में स्थित है और उत्तरी अमेरिका के सबसे निचले, शुष्क, तथा गरम स्थानों में से एक है। डेथ वैली, उत्तर-दक्षिण की ओर लगभग 225 किमी लंबी है और 8 से 24 किमी चौड़ी है। डेथ वैली हमारी पृथ्वी का सबसे गर्म हिस्सा माना जाता है। डेथ वैली की चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच कोई भी ज्यादा देर टिक नहीं सकता। आप इसी बात से यकीन कर सकते हैं की डेथ वैली कितनी खतरनाक हो सकती है। इतनी गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद लोग यहां धूमने आते हैं। ऐसा माना जाता है कि डेथ वैली की चिलचिलाती धूप में शायद ही कोई 14 घंटे से अधिक बिना पानी पिए रह पाए।

मदीदी नेशनल पार्क यह दुनिया के सबसे जहरीले और आक्रामक जीवों के रहने का घर है pic(social media)

2- बोलीविया मदीदी नेशनल पार्क (Bolivia Madidi National Park)

बोलिविया में ऊपरी अमेज़ॅन नदी पर स्थित मदीदी नेशनल पार्क पहली नजर में बहुत ही सुदंर लगता है, लेकिन यह वास्तव में बहुत खतरनाक जगह है। आप जानकार हैरान हो सकते हैं कि मदीदी नेशनल पार्क यह दुनिया के सबसे जहरीले और आक्रामक जीवों के रहने का घर है। इस पार्क में उगने वाले किसी भी पौधे के संपर्क में आने से गंभीर खुजली, दाने और चक्कर आ सकते हैं। अगर यहाँ किसी भी व्यक्ति को कहीं भी कट जाए यहां तक ​​कि एक छोटा सा घाव लगने से वह उष्णकटिबंधीय परजीवियों से संक्रमित हो सकता है। फिर भी कुद जंगल प्रेमी यहां भ्रमण के लिए आते हैं।

एलीफेंट किंगडम एक जानलेवा मगरमच्छ का गढ़ है pic(social media)

3- एलिफेंट किंगडम चोनबुरी थाईलैंड (Elephant Kingdom Chonburi Thailand)

एलीफेंट किंगडम दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। जो अपने पर्यटकों के लिए रोमांच या कह लें सस्पेंस से भरा हैै, और खतरनाक भी है। एलीफेंट किंगडम एक जानलेवा मगरमच्छ का गढ़ है। जहाँ मगरमच्छों को करीब से देखने उन्हें मांस खिलने के लिए अर्ध ढके हुए राफ्ट को किराए पर देते हैं। जब पर्यटक मगरमच्छों के करीब जाते हैं और उन्हें मांस खिलते हैं तो मगरमच्छ उनके चारो ओर होते है। उस समय मगरमच्छों से घिरे हाने पर यही लगता है कि अगले पल क्या होगा। क्यांकि थोड़ी सी भी सावधानी हटने से पर्यटकों को जान का भी खतरा हो सकता है।

विषैले गैस से भरा है डेथ वैली कामचटका pic(social media)

4- डेथ वैली कामचटका (Death Valley Kamchatka)

रूस के पूर्व में स्थित डेथ वैली कमचटका दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। इस क्षेत्र में पाए जाने वाले विषाक्त गैसों की उच्च सांद्रता हर जीवित चीज़ के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करती है। इसीलिए इस स्थान के पौधे और जानवअधिक समय तक जीवित नहीं रहते जल्दी मर जाते हैं। जबकि लोग जल्द ही अस्वस्थ महसूस करना शुरू कर देते हैं। और लागों को बुखार, चक्कर आना और ठंड लगते है। इन्ही बात से अंदाजा लगाया जा सकता है यह जगह कितनी खतरनाक हो सकती है।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story