×

दुनिया के नीले शहर: इनकी खूबसूरती देखकर भूल जाएंगे सबकुछ

दुनिया में ऐसे ही कुछ शहर हैं जो अपने खास रंगों की वजह से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है। उन खास शहरों की जो अपने नीले रंग के कारण टूरिस्‍टों के बीच फेमस हैं। इनमें एक अपने देश भारत में भी है। जानते हैं उनके नाम...

suman
Published on: 23 Jan 2021 6:25 AM GMT
दुनिया के नीले शहर: इनकी खूबसूरती देखकर भूल जाएंगे सबकुछ
X
उन्‍नत सामाजिक जाति का सिंबल रहा यह नगर आज अपने रंग की

लखनऊ: दुनिया में जब हम सैर पर निकलते हैं तो हमें कई अजीबोंगरीब चीजें मिलती है, जो हमारा ध्यान खींचती है। इन्ही में एक है ब्लू सिटीज। इतिहास के पन्‍नों में नजर डाले तो दुनिया के हर शहर की कोई ना कोई कहानी जरूर मिल जाएगी। कहीं खाने के लिए तो कोई नाइट लाइफ के लिए।

कहीं का ड्रेस फेमस है तो कोई अपनी खास इमारतों के लिए जाना जाता है। दुनिया में ऐसे ही कुछ शहर हैं जो अपने खास रंगों की वजह से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है। उन खास शहरों की जो अपने नीले रंग के कारण टूरिस्‍टों के बीच फेमस हैं। इनमें एक अपने देश भारत में भी है। जानते हैं उनके नाम...

blue city

भारत का जोधपुर

वैसे तो पिंक सिटीज जयपुर से राजस्‍थान की पहले से पहचान है। अब ब्लू सिटीज जोधपुर ट्रैवलर्स के बीच बहुत ही पॉपुलर है। इसके रंग के पीछे कहानी कही जाती है कि राजस्‍थान के थार रेगिस्‍तान के इस शहर का कुछ भाग में ब्‍लू रंग का था ।जहां भारतीय समाज के ब्राहमण रहते थे। उनकी पहचान दूर से ही हो इसलिए यह परंपरा आगे भी बढ़ी और आज यह सिटी ब्‍लू रंग के कारण फेमस हो गई है। उन्‍नत सामाजिक जाति का सिंबल रहा यह नगर आज अपने रंग की वजह से टूरिस्‍ट अट्रैक्‍शन का केंद्र बना है।

यह पढ़ें...रांची के रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो की स्थिति चिंताजनक, तेजस्वी यादव का बयान

blue city

ट्यूनीशिया का सिटी बू सईद

ट्यूनीशिया के निकट यह सिटी बू सईद नगर है। इस नगर को इस क्षेत्र के प्रसिद्ध निवासी, अबू मदान के एक स्‍टूडेंट ने सजाया था। जबकि यहां के एक निवासी बैरन रोडोलने डी एरलांगर को इस सिटी को ब्‍लू रंग देने का क्रेडिट दिया जाता है। यह एक फ्रांसिसी आर्टिस्‍ट थे जिन्हें चित्रकारी का जूनून था, यह सिटी नीला और सफेद रंग का है।

blue city

मोरक्को का शेफचैएन

मोरक्‍को का यह शहर वाकई खूबसूरत है। इसे 1471 में यह रंग मिला। इस नगर की दीवारें नीली और किवाड़ बिंदीदार है। रंगों के इस कॉम्‍बीनेशन की वजह से यहां माउंटेन साइट बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। कहा जाता है कि स्‍पेन से फरार यहूदी शरणाथियों ने यहां शरण लिया था और तभी से यहां की दीवारों पर नीला रंग है। बताते हैं कि 1471 में यह पूरी तरह से नीले रंग में रंग दिया गया था।

यह पढ़ें...मायावती का इकलौता MLA भी छोड़ गया साथ, अब नीतीश कैबिनेट में बनेगा मंत्री

blue city

स्पेन का जुजकर

स्पेन का एक छोटा सा गांव जुजकर। यहां के नीले रंग के पीछे भी कहानी है। इस पॉपुलर कल्‍चर के गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां ‘‘द स्मर्फ 3 डी’’ नाम के मूवी की शूटिंग के दौरान इस रंग से रंगा गया था। बाद में जब प्रोडक्‍शन टीम ने गांव वालों को अपने मर्जी का रंग लगाने के लिए कहा गया तो गांव वालों ने इसी रंग को अपना लिया। तब से यह शहर इसी रंग में सजा है।

suman

suman

Next Story