×

World Famous Islands: इन खूबसूरत आइलैंड पर की गई है बॉलीवुड गानों की शूटिंग, हनीमून के लिए है बेस्ट

World Famous Islands For Couples: कपल्स के जब भी हनीमून पर जाने की बात आती है तो वह खूबसूरत जगह की तलाश करते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ शानदार आईलैंड के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 14 April 2024 1:52 PM GMT
World Famous Islands For Couples
X

World Famous Islands For Couples

World Famous Islands For Couples: बॉलीवुड की फिल्म और उनके गानों में हमेशा हमें खूबसूरत लोकेशन देखने को मिलती है। यह बात वाकई में सच है कि कोई भी शानदार फिल्म या गाना बनाने के लिए सिर्फ एक्टिंग और परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि लोकेशन भी काफी मायने रखती है। इसलिए जब भी बात गानों की शूटिंग करने की आती है मेकर्स इन्हें विदेश में जाकर शूट करना पसंद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आयरलैंड के बारे में बताते हैं जहां पर कहीं फेमस गाने फिल्माए गए हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं या फिर आपको हनीमून पर जाना है तो आप यहां पर जा सकते हैं। चलिए इन आइलैंड के बारे में जानते हैं।

मेजोरका द्वीप

फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग लोगों के बीच काफी चर्चा में आया था। इस गाने को लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई थी। शाहरुख और दीपिका पादुकोण का यह गाना इस पहन के कई फेमस स्थान और मेजोरका आइलैंड पर शूट किया गया है।

मेजोरका द्वीप

जोकुलसरलो आइलैंड

यह यूरोप में मौजूद एक आइसलैंड है। फिल्म दिलवाले का गाना गेरुआ यहीं पर शूट किया गया है। इस पूरे गाने की शूटिंग यहीं पर की गई थी। इसमें आपको जोकुलसरलों, सोल्हेमासंदूर , जोकुलसरलों और स्कोगाफॉस के नजारे देखने को मिलेंगे। अगर आप हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो यह जगह बेस्ट है।

जोकुलसरलो आइलैंड

सेंटोरिनी

यह एक बहुत ही खूबसूरत आइलैंड है। रितिक रोशन और कैटरीना कैफ का गाना मेहरबान किसी भी पर शूट किया गया है। यहां समुद्र किनारे बनी सफेद और ब्लू कलर की इमारतें बहुत ही खूबसूरत लगती है। हनीमून के लिए यह बेस्ट जगह है।

सेंटोरिनी

सेशेल्स

अगर आप प्राकृतिक खूबसूरती से भरी हुई किसी जगह पर जाना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। फिल्म रॉकी हैंडसम के गाने रहनुमा को यहीं पर शूट किया गया था। गाने में जितने भी सुंदर नजारे हैं वहीं आईलैंड के हैं। जॉन अब्राहम और श्रुति हसन के इस गाने की शूटिंग लोकेशन पर कई लोग घूमने जाते हैं।

सेशेल्स


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story