×

Most Dangerous Cities: कहीं आप दुनिया के इन सबसे खतरनाक शहरों में घूमने तो नहीं जा रहे, देखें जरूर

Most Dangerous Cities of World: घुमक्कड़ों के लिए दुनिया का कोना-कोना उनकी लिस्ट में शामिल होता है।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Oct 2022 1:04 PM GMT
most dangerous cities in the world for tourists
X

दुनिया के सबसे खतरनाक शहर (फोटो- सोशल मीडिया)

Most Dangerous Cities of World: घूमने का शौक रखने वालों को बस छुट्टियों का इंतजार रहता है, जहां छुट्टियां मिली, बस उनकी ट्रिप प्लान हो जाती है। घुमक्कड़ों के लिए दुनिया का कोना-कोना उनकी लिस्ट में शामिल होता है। ऐसे में देख लीजें कहीं आपने दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों में घूमने का प्लान तो नहीं बनाया है। क्योंकि ये शहर ऐसे में जहां सबसे ज्यादा क्राइम होता है। इन शहरों में जाने का मतलब होता है कि जान हथेली पर रखकर जाना। तो इसलिए इन शहरों के बारे में जानना बहुत जरूरी है।

असल में दुनिया के इन शहरों में क्राइम रेट बहुत ही ज्यादा है। इन शहरों में मर्डर, बलात्कार, चोरी, लूटपाट, छेड़छाड़ जैसे अपराध होना आम बात है। बदमाशों की इन शहरों में भरमार है। ऐसे में इन शहरों से जितनी ज्यादा दूरी बनी रहे, उतना ही अच्छा है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों के बारे में।

कराकास

दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों की लिस्ट में वेनेज़ुएला का यह शहर कराकास शामिल है। कराकास में रहने वाले लोगों की जनसंख्या 26 लाख के आस-पास है। अब क्राइम रेट की बात करें तो यहां हत्या दर 100 प्रति एक लाख है। इस शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। साथ ही गरीबी ने लोगों का हाल और ज्यादा बदतर कर दिया है।

तिजुआना

तिजुआना मेक्सिको का मशहूर शहर है। लेकिन ये शहर इस कदर मशहूर है कि कोई यहां जल्दी जाने की हिम्मत नहीं करता है। क्योंकि ये दुनिया का सबसे खतरनाक शहरों में गिना जाता है। ये सच भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तिजुआना में 1 लाख लोगों पर 138 हत्याएं होती हैं। एक दिन की बात करें तो तिजुआना में 1 दिन में 7 लोगों की मौत होती है। इस शहर में भी खून, बलात्कार, चोरी जैसे क्राइम हाई लेवल पर होते हैं।

अकापुल्को

अकापुल्को शहर भी मेक्सिको का ही है। सबसे ज्यादा क्राइम के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है ये शहर। अकापुल्को की जनसंख्या लगभग आठ लाख है। रिपोर्टस के अनुसार, अकापुल्को में हत्या दर 111 प्रति एक लाख है। किसी समय ये शहर हॉलीवुड सेट का प्ले ग्राउंड हुआ करता था, लेकिन अब नशे का अड्डा बन चुका है। यहां क्राइम बढ़ने की सबसे बड़ी वजह नशा है।

कुइदाद जुआरेज

मेक्सिको का कुइदाद जुआरेज शहर भीषण क्राइम के लिए जाना जाता है। इस शहर में इतना क्राइम बढ़ गया है कि कुइदाद जुआरेज को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में गिना जाता है। इस शहर की जनसंख्या 15 लाख के पार है। यहां रहने वाले लोगों की अधिकतर रातें नाइट क्लब्स में ही व्यतीत होती है। बच्चों और महिलाओं के लिए ये शहर बहुत ही खराब है।

स्यूदाद विक्टोरिया

स्यूदाद विक्टोरिया भी मेक्सिको का ही शहर है। ये शहर भी दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों में से एक है। इस शहर में सरेआम हत्याएं, बलात्कार होते हैं। पुलिस और सेना क्राइम के आगे पूरी तरह से फेल है। ड्रग कार्टेल के बीच गोलीबारी लगभग हर दिन होती है। जेलों में मर्डर और क्रुरता की खबरें अकसर आती रहती है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story