World's Longest Highway: ये है दुनिया का सबसे लंबा हाईवे, एक बार चलेंगे तो पार कर जाएंगे 14 देश

World's Longest Highway : दुनिया भर में देखने लायक ऐसी कई जगह है जो लोगों को हैरान कर देती है। आज हम आपको एक ऐसे हाईवे के बारे में बताते हैं जो 14 देशों को जोड़ता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 2 Dec 2023 4:30 AM GMT (Updated on: 2 Dec 2023 4:30 AM GMT)
Worlds Longest Highway
X

World's Longest Highway

World's Longest Highway : हर देश में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए सड़कों का निर्माण किया गया है। आवागमन के लिए सबसे ज्यादा इन्हीं का उपयोग किया जाता है। कुछ सड़के छोटी हैं तो कुछ बहुत लंबी हैं और कुछ हाईवे भी हैं जो न सिर्फ शहरों बल्कि देशों को एक दूसरे से जोड़ते हैं। आज हम आपको एक ऐसे हाईवे के बारे में बताते हैं जो विश्व की सबसे लंबी सड़क के रूप में प्रसिद्ध है।

सबसे लंबा हाईवे

अगर हमारे देश के सबसे लंबे हाईवे की बात करें तो यह NH 44 है। 3745 किलोमीटर लंबा ये हाईवे कन्याकुमारी से शुरू होता है और श्रीनगर तक जाता है। जानकर हैरानी होगी लेकिन एक ऐसा हाइवे भी है जो 14 देश को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है।

14 देशों को जोड़ता है

उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका को एक दूसरे से कनेक्ट करने वाला लें अमेरिका हाईवे दुनिया का सबसे लंबा हाईवे है। यह अलास्का से शुरू होता है और अर्जेंटीना पर जाकर खत्म होता है। 1923 में से बनाने का ख्याल आया था। यूएस, पेरू, पनामा, निकारागुआ, मैक्सिको, होंडुरस, गुआटमाला, अल सल्वाडोर, कोस्टा रिका, कोलोंबिया, चिली, कनाडा, बोलिविया और अर्जेंटीना जैसे 14 देशों ने मिलकर इसका निर्माण किया था।

आज भी है अधूरा

हाईवे वैसे तो आपके बिना किसी रूकावट के जाता हुआ दिखाई दे जाएगा लेकिन इसका 110 किलोमीटर हिस्सा आज भी ऐसा है जो पूरा नहीं हो पाया है। पनामिया और कोलंबिया के बीच पढ़ने वाले इस हिस्से को डायरिन गैप कहा जाता है। यहां पर किडनैपिंग ट्रैफिकिंग और स्मगलिंग जैसे काम बहुत ज्यादा होते हैं। हालांकि, इसे बोट या प्लेन से पार कर लिया जाता है।

सफर का समय

इस लंबे हाईवे को अगर रोज 500 किलोमीटर पर किया जाए तो यह सफर 60 दिन में पूरा हो सकता है। साइकिलिस्ट ने इस रास्ते को 117 दिन में ही बना दिया था जिस वजह से उसका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। अगर इस हाइवे के हर रूट को मिला दिया जाए तो इसकी लंबाई 48000 किलोमीटर हो जाती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story