×

Year Ender 2022: इस साल ये 5 जगह रही हैं सेलिब्रिटीज और लोगों की पहली पसंद, खूब किया इन जगहों का सफर

Year Ender 2022: COVID 19 के कारण दो सालों से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया था। हालांकि इस साल (2022) लोग विदेश की यात्रा पर भी निकले। इनमें सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 2 Dec 2022 2:04 AM GMT
2022 celebrities favourite holiday destinations
X

Celebrities favourite holiday destinations (Image: Social Media)

Year Ender 2022: COVID 19 के कारण दो सालों से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया था। हालांकि इस साल (2022) लोग विदेश की यात्रा पर भी निकले। पिछले सालों की तुलना में इस साल खास फर्क ये देखा गया कि विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों से ज्यादा भारत के ही पर्यटन स्थलों की सैर करने वालें लोगों की संख्या ज्यादा रही। इनमें सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं। सेलिब्रिटीज भारत के कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर छुट्टी मनाते नजर आए। तो आइए जानते हैं इस साल सेलिब्रिटीज और लोगों की पहली पसंद कौन से टूरिस्ट प्लेस रहें:

2022 में ये 5 जगहें रही सेलिब्रिटीज और लोगों की पहली पसंद

गोवा (Goa)

भारत में स्थित गोवा किसी विदेशी पर्यटक स्थल से कम नहीं है। यहां भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सेलेब्रोरिज यहां घूमने के लिए आते हैं। दरअसल गोवा की नाइट लाइफ दुनियाभर में मशहूर है।

Goa

इस साल बॉलीवुड सेलेब्स और आम लोग भी गोवा घूमने भी पहुंचे। गोवा में आप पालोलेम बीच, अंजुना बीच, बागा बीच, दुधसागर फॉल्स पर खुल कर मजे कर सकते हैं।

बीकानेर (Bikaner)

अगर सेलिब्रिटीज द्वारा साल 2022 में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह की बात की जाए तो उनका पहला रहा बीकानेर। आपको बता दें कि राजस्थान के इस शहर को बॉलीवुड या टीवी एक्टर-एक्ट्रेस सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

Bikaner

राजस्थान का बीकानेर अपने जूनागढ़ का किला, गजनेर पैलेस, लालगढ़ पैलेस और गजनेर वन्यजीव अभयारण्य जैसी जगहों के लिए पूरे भारत में भगत फेमस है। जिस तरह से उदयपुर अपनी रॉयल मेहमान नवाजी के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह बीकानेर भी इस लिस्ट में शामिल है। यही वजह है कि ये शहर सिलेब्रिटी के लिए मोस्ट फेवरेट शहर रहा है।

रणथम्भौर (Ranthambore)

राजस्थान का एक और जगह आम लोगों के साथ साथ सेलिब्रिटीज को काफी पसंद आया, वो है रणथम्भौर। बता दें उत्तर में बनास नदी और दक्षिण में चंबल नदी से घिरी रणथम्भौर जगह भारत के साथ-साथ दुनियाभर में रॉयल टाइगर के लिए बहुत लोकप्रिय है।

Ranthambore

शायद यही वजह रही है कि बॉलीवुड हस्तियां आए दिन यहां जंगल सफारी के लिए जाती रहती हैं। ये जगह रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान, रणथंभौर का किला, जोगी महल और रणथम्भोर से लगभग 20 किमी दूरी पर मौजूद सुरवाल झील देशभर में काफी फेमस ही चुकी है।

अलीबाग (Alibag)

अलीबाग सेलिब्रिटीज की फेवरेट जगह में से एक है। दरअसल मुंबई से अलीबाग पास होने की वजह से आए दिन सेलिब्रिटीज यहां अपना वेकेशन मनाते हुए दिख जाते हैं।

Alibag

बता दें अलीबाग पूरे भारत में खूबसूरत समुद्री तट के लिए फेमस है। यहां फैमिलीज से लेकर कॉलेज स्टूडेंट तक वीकेंड एंजॉय करने के लिए आते हैं।

मनाली (Manali)

हिमाचल प्रदेश की फेमस पहाड़ी जगह मनाली एक ऐसा स्थान है, जिसे सेलब्रिटीज द्वारा साल 2022 में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है।

Manali

न केवल फिल्मी एक्टर-एक्ट्रेस बल्कि टीवी स्टार्स भी यहां अपना वेकेशन मनाते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं आम लोगों के बीच भी ये जगह सबसे ज्यादा घूमी जाती है। खास बात यह रही इस साल कि कोविड के बाद यहां रिकॉर्ड तोड़ टूरिस्ट देखे गए हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story