×

Cloud Kitchen of Agra: आगरा के इस क्लाउड किचन में आपको मिलेगा बेहतरीन खाना, बल्क में कर सकते हैं खाने का ऑर्डर

Cloud Kitchen of Agra : आगरा को सबसे ज्यादा ताजमहल के चलते पहचाना जाता है। लेकिन आज हम आपके यहां के एक क्लाउड किचन की जानकारी देते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 3 Jun 2024 4:02 AM GMT
Cloud Kitchen of Agra
X

Cloud Kitchen of Agra (Photos - Social Media)

Cloud Kitchen of Agra : आगरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। आगरा शहर यमुना नदी के तट पर स्थित एक महानगर है। यह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के 206 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार 15, 85, 704 की जनसंख्या के साथ आगरा उत्तर प्रदेश का चौथा और भारत का 23वां सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। आगरा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें हैं: ताज महल, आगरा किला, मेहताब बाग, जामा मस्जिद, मरियम का मकबरा, इतिमादुद्दौला का मकबरा, चीनी का रौजा, बीरबल भवन, खास महल, पंच महल, सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य, अंगूरी बाग, जहाँगीर महल, मरियम-उज़-ज़मानी महल, और बागेश्वरनाथ मंदिर। आप में से बहुत से लोगों ने आगरा के प्रसिद्ध स्थान के बारे में सुना होगा और कई लोग यहां घूमने भी गए होंगे। लेकिन आज हम आपके यहां से कोई पर्यटक स्थल नहीं बल्कि ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां से आप बल्क में खाना ऑर्डर कर सकते हैं। अगर आपको भी बल्क में खाना चाहिए तो आपको जाना होगा चेतन किचन, जहां बड़े ही साफ सुथरे तरीके से खान बनाया जाता है।

पार्टी के लिए आर्डर करें फूड (Oder Food For Party)

चेतन किचन पर लीना आहूजा खाने का आर्डर लेते हैं और बड़े ही स्वादिष्ट तरीके से एक व्यंजन को तैयार करती हैं। आप 100 से ज्यादा लोगों को खाना ऑर्डर करना चाहते हैं तो वह भी आपको मिल जाएगा। आपके यहां पर फूल वेजीटेरियन इंडियन मील मिल जाएगा। अगर कुछ ऐसे लोग हैं जो प्याज लहसुन नहीं खाते हैं तो उनके लिए यहां पर बिना प्याज लहसुन का खाना भी मिल जाता है। लीना के साथ यहां पूरा परिवार उनकी इसमें मदद करता है। अगर आपको किटी पार्टी बर्थडे पार्टी या फिर छोटे गेट टूगेदर के लिए खाना ऑर्डर करना है तो आप आराम से उनसे संपर्क कर सकते हैं। इतना ही नहीं अब ये जोमैटो पर भी उपलब्ध है और वहां से ऑर्डर किया जा सकता है। कोई भी खास मौका आपको यहां हमेशा बेहतरीन और स्वादिष्ट खाना ही मिलेगा।


कैसे करें संपर्क (Contact)

अगर आपको खाना ऑर्डर करना है तो उसके।लिए आप 8077433452 पर संपर्क कर ऑर्डर दे सकते हैं और सारी जानकारी भी आपको यहीं मिल जाएगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story