×

105 साल के इस बुजुर्ग ने एक घंटे में चलाई 23 Km साइकिल, बनाया विश्व रिकॉर्ड

फ्रांस के रॉबर्ट मर्चंड ने 105 साल की उम्र में एक घंटे के भीतर सबसे लंबी दूरी तक साइकिल चलाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

tiwarishalini
Published on: 5 Jan 2017 9:57 AM GMT
105 साल के इस बुजुर्ग ने एक घंटे में चलाई 23 Km साइकिल, बनाया विश्व रिकॉर्ड
X

पेरिस: फ्रांस के रॉबर्ट मर्चंड ने 105 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पेरिस के सेंट क्विेंटिन एन वेलिंस के वेलेड्रोम में बुधवार को रॉबर्ट अपना जज्बा दिखाने उतरे। सैकड़ों समर्थकों की भीड़ में उन्होंने साइकिल के पैडल पर पैर रखे और लगातार एक घंटे तक 22.547 किलोमीटर साइकिल चलाकर सबसे अधिक उम्र में साइकिल चलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। 105 साल के रॉबर्ट को साइकिल पर सवारी करते देखने के लिए सैंकड़ों लोग यहां उमड़े थे।



पहले भी बना चुके हैं रिकॉर्ड

-इससे पहले साल 2012 में भी रॉबर्ट ने ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया था।

-100 साल की उम्र की कैटेगरी में उन्होंने 26.927 किलोमीटर तक साइकिल चलाने का रिकॉर्ड क़ायम किया था।

इससे भी बेहतर रिकॉर्ड बना सकते थे

-रॉबर्ट का कहना है कि वह इससे भी बेहतर रिकॉर्ड बना सकते थे, लेकिन उन्होंने 'दस मिनट बचे हैं' का संदेश देखा ही नहीं था।

-उन्होंने कहा कि मेरे पैरों में दर्द नहीं हो रहा था, लेकिन मेरे हाथों में गठिया की वजह से दर्द हो रहा था।

-रॉबर्ट ने पहले जैसे प्रदर्शन की उम्मीद तो नहीं थी।

-उनका कहना है कि उन्होंने चैंपियन बनने के लिए साइकिल नहीं चलाई, वह यह साबित करना चाहते थे कि 105 साल की उम्र में साइकिल चलाई जा सकती है।

14 साल की उम्र में बाइक चलानी शुरू की

-26 नवंबर 1911 में उत्तरी फ्रांस में जन्मे रॉबर्ट ने 14 साल की उम्र में बाइक चलाना शुरू कर दिया था।

-रॉबर्ट ने साइकिलिंग को 67 साल की उम्र में उन्होंने गंभीरता से लिया।

-रॉबर्ट 2012 में 4घंटे 17 मिनट 27 सेकेंड में 100 किमी की दूरी तय करने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।

क्या है रॉबर्ट की सेहत का राज ?

-रॉबर्ट अपने सेहत का खास ख्याल रखते हैं।

-इसके लिए वह अपने खान-पान और कसरत पर विशेष रूप से ध्यान देते हैं।

-रॉबर्ट खूब सारे फल और सब्ज़ियों के अलावा मीट भी खाते हैं।

-रॉबर्ट कॉफ़ी कम पीते हैं और एक दिन में एक घंटा घर पर ही साइकिलिंग करते हैं।

बॉक्सर और जिमनास्ट भी हैं रॉबर्ट

-रॉबर्ट सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान युद्ध बंदी रह चुके हैं।

-वह कनाडा और वेनेज़ुएला में भी काम कर चुके हैं।

-रॉबर्ट नेशनल लेवल पर जिमनास्ट के अलावा बेहतरीन बॉक्सर भी रह चुके हैं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story