×

अरे गजब! 220 बॉयफ्रेंड्स के साथ डेटिंग के बाद भी कोई पसंद न आया, कुत्ते संग शादी

Manali Rastogi
Published on: 23 July 2019 9:12 AM GMT
अरे गजब! 220 बॉयफ्रेंड्स के साथ डेटिंग के बाद भी कोई पसंद न आया, कुत्ते संग शादी
X
अरे गजब! 220 बॉयफ्रेंड्स के साथ डेटिंग के बाद भी कोई पसंद न आया, कुत्ते संग शादी

बर्क्स: ब्रिटेन के बर्क्स की रहने वाली एलिजाबेथ होड एक नया कारनामा करने जा रही हैं। पूर्व मॉडल एलिजाबेथ होड अब तक 220 पुरुषों को डेट कर चुकी हैं लेकिन उन्हें अब तक अपने मन का साथी नहीं मिल पाया। ऐसे में उन्होंने कुछ अलग करने का सोचा है।

यह भी पढ़ें: लो भइया! अंडा होता है शाकाहारी, तो आज से इसे पंछी फल मान के दबा के खाओ

दरअसल, अब एलिजाबेथ अपने 6 साल के गोल्डेन रिट्रीवर कुत्ते लोगन से शादी करेंगी। जी हां, ये बात सच है। एलिजाबेथ अब एक चर्च के पादरी को मना रही हैं, ताकि वह उनकी और लोगन की शादी करवा सकें।

यह भी पढ़ें: अनिवार्य सेवानिवृत्ति आदेश को कई जिलों के कान्सटेबिलो ने दी हाईकोर्ट में चुनौती

एलिजाबेथ का कहना है कि उन्होंने 8 सालों में 6 डेटिंग साइट के जरिए 220 पुरुषों डेट किया लेकिन उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। ऐसे में उन्होंने मन बना लिया कि वो अपने कुत्ते से शादी रचाएंगी।

यह भी पढ़ें: लोकमान्य तिलक व चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर राम नाईक ने किया माल्यार्पण, देखें तस्वीरें

उन्होंने अपनी शादी के बारे में सोच लिया है। शादी में सिर्फ 20 लोग ही शामिल होंगे। इसके अलावा शादी के बाद एलिजाबेथ होड लोगन के साथ डॉग फ्रेंडली होटल में हनीमून के लिए जाएगी। हालांकि, लोग एलिजाबेथ का काफी मजाक भी बना रहे हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story