×

IVF ने किया कमाल, 70 की उम्र में मां बनने का सपना हुआ पूरा

By
Published on: 10 May 2016 12:15 PM GMT
IVF ने किया कमाल, 70 की उम्र में मां बनने का सपना हुआ पूरा
X

नई दिल्लीः दलजिंदर कौर 70 साल की उम्र में मां बनी हैं। लंबे समय से उनकी मां बनने की इच्छा 19 अप्रैल को पूरी हुई। उन्होंने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन ( आईवीएफ-टेस्ट ट्यूब) तकनीक से इस बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम अरमान सिंह रखा है।

2013 से करा रही ट्रीटमेंट

-उनके पति मोहिंदर सिंह गिल 79 साल के हैं।

-दलजिंदर 2013 से यह ट्रीटमेंट ले रही हैं।

-वह अमृतसर से हरियाणा के हिसार में सिर्फ ट्रीटमेंट के लिए आते थे।

-दो बार ट्रीटमेंट फेल हो जाने के बाद भी इन्होंने हार नहीं मानी।

यह भी पढ़ें...बहराइच में जन्मी अजीबोगरीब बच्ची, शिव मानकर शुरू कर दी लोगों ने पूजा

क्या कहते हैं डॉक्टर?

-दलजिंदर कौर 2013 में आईवीएफ के बारे में पेपर में पढ़कर हमारे पास आई थीं।

-दो बार ट्रीटमेंट फेल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी।

-जुलाई में दलजिंदर प्रेग्नेंट हुईं।

-यह मेरा दूसरा केस है, इससे पहले 2006 में 70 की उम्र में राजो देवी मां बनी थी।

-2008 में 66 साल की महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था।

दलजिंदर ने कहा कि यह सपने जैसा है। मेरी लाइफ अब कंप्लीट हुई है। हम बहुत खुश हैं।

Next Story