×

इंडियन गुरु के जन्मदिन पर इस देश में केक पर जली 72,585 मोमबत्तियां, बना गिनीज रिकॉर्ड

By
Published on: 8 Dec 2016 7:14 AM GMT
इंडियन गुरु के जन्मदिन पर इस देश में केक पर जली 72,585 मोमबत्तियां, बना गिनीज रिकॉर्ड
X

cake

वाशिंगटन: अक्सर आपने केक पर उतनी मोमबत्तियां जलती हुई देखी होंगी, जितनी कि केक काटने वाले की उम्र होती है। ऐसे में अगर किसी इंसान की उम्र 103 साल है, तो उसके जन्मदिन पर केक में 103 मोमबत्तियां लगाकर उसे यादगार बनाया जाता है। पर अगर कोई आपसे कहे कि एक केक पर 72,585 मोमबत्तियां जलाई गईं, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन यह सच है।

लेट इंडियन स्प्रिचुअल गुरु श्री चिन्मय की 85वीं जयंती पर जन्मदिन के एक केक पर 72,585 मोमबत्तियां जलाकर एक नया और अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। यह रिकॉर्ड अमेरिका में बनाया गया।

श्री चिन्मय को चिन्मय कुमार घोष के नाम से भी जाना जाता है। खबरों की मानें तो उन्होंने साल 1964 में न्यूयार्क सिटी आने के बाद वेस्टर्न में ध्यान की शिक्षा दी थी। वहीं उनके जन्मदिन के इस मौके पर करीब 100 लोगों की एक टीम ने न्यूयार्क के श्री चिन्मय सेंटर में बड़ा सा केक बनाया और केक पर 72,585 मोमबत्तियां लगाई। इन मोमबत्तियों को 60 ब्लोटॉर्च की हेल्प से जलाया गया।

आगे की स्लाइड में जानिए पिछली बार किसने बनाया था यह रिकॉर्ड

Video Credit: Guineness World Records

खबरों के अनुसार पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए यह मोमबत्तियां 40 सेकंड तक जलती रही। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 80.5 फुट लंबा और दो फुट चौड़ा रेक्टेंगल शेप केक बनाया गया था। इतनी सारी मोमबत्तियां जलाने के बाद उन्हें बुझाना आसान नहीं था, इस वजह से इन्हें कार्बनडाईऑक्साइड गैस सिलेंडर्स की हेल्प से बुझाया गया। ताकि बाद में केक को जब खाया जाए, तो उसका जायका न बिगड़े। इससे पहले केक पर सबसे ज्यादा 50,151 मोमबत्तियां जलाने का रिकॉर्ड कैलिफोर्निया के माइक्स हार्ड लेमोनेड ने बनाया था।

Next Story