×

एक्टर जितेंद्र ने किया था कजिन का यौन शोषण, उनके खिलाफ मामला दर्ज

suman
Published on: 8 March 2018 2:11 AM GMT
एक्टर जितेंद्र ने किया था कजिन का यौन शोषण, उनके खिलाफ मामला दर्ज
X

मुंबई: एक्टर जितेंद्र पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। लगभग एक माह पहले यह मामला सामने आया है। और 47 पहले के पुराने इस यौन शोषण मामले में एक्टर जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पिछले दिनों जितेंद्र के खिलाफ यौन शोषण और रेप का गंभीर आरोप लगा था। एक्टर के खिलाफ यह सनसनीखेज आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी अपनी कजिन ने लगाया था। अब इस पूरे मामले में एक्टर के खिलाफ शिमला पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

यह पढ़ें...…तो क्या अब आमिर खान पर भी बनेगी BIOPIC, इस डायरेक्टर ने किया पहला जिक्र

इस पूरे मामले को लेकर शिमला के एसपी उमापति जामवाल ने इंडियन एक्सप्रेस से इस केस से जुड़ी जानकारी साझा की हैं। जामवाल ने कहा है कि आईपीसी की धारा 354 के तहत छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी जामवाल ने कहा कि हमें पीड़ित महिला की तरफ से एक ईमेल मिला था जिसके बाद महिला से लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा गया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जल्द ही महिला का बयान भी रिकॉर्ड किया जाएगा।

एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला की उम्र महज 18 साल थी जबकि जितेंद्र की उम्र 28 साल की थी। हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने जाने माने फिल्म ऐक्टर जितेंद्र के खिलाफ सेक्शुअल हरासमेंट( यौन उत्पीड़न) को लेकर मिली शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने ऐसा आरोप लगाया है कि 1971 में एक होटल के रूम में उनके साथ जितेंद्र ने गलत हरकत की थी। दरअसल 47 साल पहले हुई एक घटना की है। मह‍िला दूर के र‍िश्ते में ज‍ितेंद्र की कज‍िन है, ये दावा मह‍िला का है।

यह पढ़ें...अनिल कपूर ने क्यों कहा ऐसा, ‘सोनम’ नहीं छोटी बेटी ‘रिया’ है ‘गर्व’!

महिला के मुताबिक जितेंद्र उस समय उनके दिल्ली स्थित घर पर आये और उन्हें शिमला में अपनी फिल्म की शूटिंग सेट पर ले गए। महिला के परिवार वालों ने घनिष्टता के चलते उन्हें जाने की इज़ाजत दे दी, लेकिन वहां होटल ले जाकर नशे की हालत में जितेंद्र ने यौन शोषण किया। मामले की छानबीन शिमला पुलिस कर रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित महिला के साथ पुलिस लगातार संपर्क में है। महिला शिमला आने और मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के लिए तैयार हो गई है। इसके बाद ही पुलिस जितेंद्र पर कानूनी शिकंजा कसेगी।

जितेंद्र की कथ‍ति कजिन ने यह भी कहा कि उन्हें इस घटना को बताने में सालों लग गए। इसकी हिम्मत इन दिनों चल रहे फेमिनिस्ट अवेयरनेस कैंपेन #METOO की वजह से मिली। इस आंदोलन की वजह से दुनिया की लाखों पीड़ितों को अपनी बात सामने रखने की हिम्मत मिली है।

क्या है #METOO

- हॉलीवुड डायरेक्टर हार्वे वींसटन द्वारा किए गए यौन उत्पीड़नों के खिलाफ सोशल मीडिया पर #Metoo नाम से एक कैंपेन शुरू किया। गया

- इसका मकसद यह है कि दुनिया में जितनी भी महिलाएं यौन शोषण या किसी भी गंदगी का शिकार हुई हैं, तो वे बिना किसी झिझक के अपना अनुभव शेयर कर सकें।

- सभी देशों के लोग इस कैंपेन के जरिए अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। भारतीय महिलाओं ने भी अपने साथ घटी घटनाओं को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

suman

suman

Next Story