×

क्वांटिको के लिए प्रियंका ने शुरु की शूटिंग, फैंस ने ली सेल्फी

suman
Published on: 6 Jan 2018 12:39 AM GMT
क्वांटिको के लिए प्रियंका ने शुरु की शूटिंग, फैंस ने ली सेल्फी
X

मुंबई :एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद न्यूयॉर्क लौट आई हैं। यहां आते ही काम में भी जुट गई हैं। कुछ समय पहले ही प्रियंका के कुछ फोटोज सामने आए हैं जिसमें वो अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' के सीजन 3 की शूटिंग कर रही हैं। सेट पर प्रियंका ब्लैक ओवरकोट, ब्लैक जींस और ब्लैक बूट्स में नजर आ रही हैं और बहुत ही स्मोकिंग हॉट लग रही हैं। प्रियंका का ये लुक सर्दियों में टेम्परेचर बढ़ाने वाला है। उनके साथ न्यूयॉर्क में इंडियन फैंस ने सेल्फी भी ली।

यह पढ़ेे..OMG: सनी-डिंपल एक साथ, दर्शकों को दिखेगा क्या इनका पुराना प्यार

'क्वांटिको 3' का फर्स्ट शेड्यूल इटली में शूट किया गया था। इसमें प्रियंका एलेक्स पारिश का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। कुछ महीने पहले प्रियंका ने अपने नए लुक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। दरअसल, इन्होंने कुछ समय पहले ही इस शो के लिए बाल शॉर्ट करवाए थे। इस शो के अलावा प्रियंका दो और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि पीसी ने फिल्म 'बेवॉच' से हॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उनका नेगेटिव रोल था।

suman

suman

Next Story