×

इस एक्ट्रेस का निकनेम है झल्ली, कुणाल को कर रहीं डेट

Admin
Published on: 26 Feb 2016 10:00 AM GMT
इस एक्ट्रेस का निकनेम है झल्ली, कुणाल को कर रहीं डेट
X

मुंबई: पति की जुल्म का शिकार होकर भी जो सौभाग्यवती भव हो, जिसके भाग्य में कुमकुम होकर भी अपने कुमकुम को पाने के लिए संघर्ष करती नजर आए, ये सीन देखते ही आपके दिमाग में झट से एक नाम आएगा। सही पकड़े है आप, हम बात कर रहे छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा श्रीति झा की,जो छोटे पर्दे की सबसे चर्चित और पसंदीदा हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने जो भी किरदार निभाएं है, उसमें जान डाल देती है। शायद इसीलिए वे लोगों की पहली पसंद बनी। अपनी एक्टिंग, भोलेपन और क्यूट और चश्मीश लुक्स से वह सबकी चहेती बन चुकी हैं।, कॉलेज से टीवी तक का उनका सफर कैसा था, जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में कुछ अनजानी बातें।

fggf

एडवेंचर पसंद नेचर

श्रीति का जन्म 26 फरवरी 1986 को बेगूसराय, बिहार में हुआ। कुछ समय बाद उनका परिवार कोलकाता रहने चला गया और उनकी पढ़ाई वहीं से हुई। कोलकाता में 10 साल बिताने के बाद वे परिवार के साथ काठमांडु रहने चली गईं और वहां से भी पढ़ाई की। उनका निकनेम 'झल्ली' है। स्क्रीन पर उनकी इमेज बहुत सिंपल गर्ल की दिखाई जाती है, लेकिन असल जिंदगी में वे बहुत शरारती हैं। उन्हें मस्ती करना और एडवेंचर का भी बहुत शौक है और वे अपने एडवेंचर ट्रिप की फोटोज भी सोशल साइट पर शेयर करती रहती है। श्रीति की पसंदीदा फिल्में 'प्यासा' और 'काजग के फूल' हैं। हीरोइनों में उन्हें वहीदा रहमान बहुत पसंद हैं। श्रीति को किताबें पढ़ने का काफी शौक है। साल 2004 में श्रीति ने वर्बम नाम की एक अंग्रेजी ड्रॉमेटिक सोसाइटी ज्वाइन की थी।

cvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvv

धूम मचाओ धूम से करियर शुरू

श्रीति ने बीए अंग्रेजी की पढ़ाई दिल्ली के वेंकटे्श्वरा कॉलेज से की जहां वे कॉलेज के अंग्रेजी ड्रामा सोसाइटी से जुड़ीं और आगे चल कर उसकी प्रेसिडेंट भी बनीं। लेकिन एक्टिंग के साथ साथ श्रीति डांस में भी बहुत अच्छी हैं। बल्कि कॉलेज में तो उन्हें एक्टिंग से ज्यादा डांस के लिए जाना जाता था दिल्ली में पढ़ाई पूरी करने के बाद श्रीति ने एक्टिंग में करियर बनाया। उनकी एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'धूम मचाओ धूम' से हुई। श्रीति टीवी के सुपरहिट सीरियल 'सौभाग्यवती भव' और 'बालिक वधू' में भी नजर आईं। 'कुमकुम भाग्य' की प्रज्ञा से वे घर-घर की पसंद बन गई।

13

एक्टिंग से छो़ड़ी छाप

दिल्ली में पढ़ाई करते करते ही उन्हें पहले सीरियल 'धूम मचाओ धूम' के लिए चुन लिया गया था। इस सीरियल में एक शर्मीली और अंधविश्वासी लड़की का किरदार निभाया था। 'जिया जले', 'ज्योति' में काम करने का मौका मिला। ज्योति में सुधा नाम का किरदार निभाया था जिसको पर्सनैलिटी डिसॉर्डर की बीमारी थी। इस किरदार को उन्होंने अपने एक्टिंग से जीवंत कर दिया था।ल 'शौर्य और सुहानी' में भी राजकुमारी सुहानी का रोल पसंद आया था। 'रक्त संबंध' में वे अंधी लड़की बनी थीं। इसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई उन्हें बहुत ऑफर मिलने लगे। 'दिल से दी दुआ..सौभाग्यवति भव:?' में घरेलू हिंसा की पीड़िता का रोल निभाया और इस सीरियल के जरिए घर घर में जाने जानी लगीं। इसके बाद श्रीति को 'बालिका वधु' में गंगा का रोल निभाने का मौका मिला। उन्हें सबसे लोकप्रिय सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में लीड रोल करने का ऑफर मिल गया। वे प्रज्ञा के किरदार में सबके दिलों में घर कर गई।

12

लव लाइफ

निजी जिंदगी में उनका नाम कई साथी कलाकारों से जोड़ा गया,लेकिन एक की भी पुष्टि नहीं हो पाई। पहले एक्टर विक्रांत मेसी के साथ रिश्तों की चर्चा थी। दोनों ने धूम मचाओ धूम में साथ काम किया था। लेकिन असल में वे सिर्फ अच्छे दोस्त थे और यह खबर सिर्फ अफवाह थी। इसके बाद हर्षद चोपड़ा से जुड़ा, वे दोनों सौभाग्यवति भव: में साथ काम कर रहे थे। लेकिन इस खबर में भी सच्चाई नहीं आई। अब न बोले तुम न मैंने कुछ कहा फेम एक्टर कुणाल करण कपूर के साथ श्रीति के संबंधों की चर्चा है। कुणाल एक दोस्त के जरिए श्रीति से मिले थे और काफी वक्त से एक दूसरे को जानते हैं। इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा कभी नहीं किया, लेकिन इस बार दोनों ने न्यू ईयर भी साथ मनाया था। दोनों की पसंद भी मिलती-जुलती है।

स्लाइड्स में देखिए श्रीति की लाइफ जुड़ी दुर्लभ तस्वीरें

[su_slider source="media: 11431,11429,11428,11427,11423,11424,11425,11422,11417,11418,11419,11420,11421,11416,11415,11414,11413,11409,11410,11406" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Admin

Admin

Next Story