×

पत्तागोभी के पत्ते में हैं कई राज, जो करता है कई बीमारियों का इलाज, जानिए आप

suman
Published on: 3 Feb 2017 6:35 AM GMT
पत्तागोभी के पत्ते में हैं कई राज, जो करता है कई बीमारियों का इलाज, जानिए आप
X

लखनऊ: सब्जी के बिना खाने का जायका अधूर रहता है। आपको तो पता ही होगा कि हरी सब्जियां हेल्थ के लिए कितनी फायदेमंद होती है, हो भी क्यों हर सब्जी में विटामिन-मिनिरल्स जो प्रचूर मात्रा में मिलते हैं। इन्हीं में एक है पत्तागोभी यानि कैबेज। पत्तागोभी में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे पका कर या कच्‍चा सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। पत्‍तागोभी का स्‍वाद हल्‍का सा मीठा होता है तो जानते है इसके फायदे...

आगे पढ़ें पत्तागोभी के फायदे..

*पत्तागोभी को सलाद के रूप में खाने से उसमें मौजूद कुछ सूक्ष्म तत्व शरीर में पाए जाने वाले विषैले पदार्थो को बाहर निकालकर पाचन क्रिया को ठीक रखता है।

*कब्ज से राहत पाने के लिए पत्तागोभी को बारीक काटकर उसमें नमक, कालीमिर्च और नींबू का रस मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट खाएं।

*सुबह-शाम एक कप ताजा पत्तागोभी का रस पीने से अल्सर से छुटकारा पाया जा सकता है।

आगे पढ़ें पत्तागोभी के फायदे..

*पत्तागोभी खाने से गिरते बालों की समस्या से भी राहत पाई जा सकती है।

*हर दिन 50 ग्राम पत्तागोभी खाने से पायरिया व दांतों का समस्या से निजात मिलता है।

*पत्तागोभी का रस घाव पर लगाने से वह शीघ्र भरने लगता है।

आगे पढ़ें पत्तागोभी के फायदे..

*पत्ता गोभी खाने से कैंसर, मोटापा और ह्रदय रोग नहीं होता है।

*पत्‍तागोभी रोगप्रतिरोधक क्षमता को स्‍ट्रांग बनाती है, क्योंकि इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

*पत्‍ता गोभी के सेवन से मोतियाबिंद का खतरा कम होता है। इसके लगातार सेवन से बॉडी में बीटा केराटिन बढ़ जाता है जो आंखों को स्वस्थ रखता है।

suman

suman

Next Story