×

पत्नियों से पिटने में नंबर 3 पर हैं इंडियन पति, जानिए किन-किन चीजों से हैं पिटते?

By
Published on: 10 Aug 2016 10:47 AM GMT
पत्नियों से पिटने में नंबर 3 पर हैं इंडियन पति, जानिए किन-किन चीजों से हैं पिटते?
X

अमेरिका: इंडिया को पूरी दुनिया में उसकी संस्कृति की वजह से जाना जाता है। यहां पर महिलाएं अपने पति को परमेश्वर यानि की भगवान मानकर उसकी पूजा करती हैं। लेकिन आपको यह जानकार जितनी हैरानी होगी, उससे भी ज्यादा हंसी आएगी कि इंडिया में वाइफ के बुरे बिहेविअर और पिटाई के मामले में इंडियन पुरुष पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर आते हैं। जी हां, हैरान कर देने वाली इस बात का खुलासा संयुक्त राष्ट्र की एक स्टडी में हुआ है।

इंडिया से आगे हैं इजिप्ट और ब्रिटेन की वाइफ्स

देखा जाए तो हर कोई अपनी वाइफ से परेशान रहता है। कोई उसकी बढती डिमांड को लेकर तो कोई उसके नखरे को लेकर। लेकिन पतियों से बुरे व्यवहार और उनकी पिटाई करने में इजिप्ट और ब्रिटेन की महिलाएं इंडिया की महिलाओं से कहीं आगे हैं और इसी वजह से वे इस लिस्ट में पहले और दूसरे नंबर पर हैं। इजिप्ट में हुए इस सर्वे की रिपोर्ट में वहां पर पति को पीटने वाली महिलाओं की संख्या 66% है। जबकि अपनी बीवियों से पिटे बेचारे मर्द किसी दूसरे कानूनों की कमी के चलते सिर्फ उनके खिलाफ केस करके ही खुश हो जाते हैं।

ऐसे करती हैं ये महिलाएं पतियों को टार्चर

ये बात सिर्फ टार्चर करने तक नहीं रूकती है। हैरान तो आप और भी तब होंगे, जब इन महिलाओं के पतियों को टार्चर करने के तरीके पता चलेंगे। इस स्टडी में पता चला है कि ये महिलाएं पतियों को पीटने में पिन, बेल्ट, जूतों के अलावा किचेन में यूज होने वाली चीजों को खूब इस्तेमाल करती हैं। कुछ महिलाएं तो पतियों को नींद की गोलियां तक देती हैं।

Next Story