×

इतिहास के 'साक्षी' बने अमिताभ-अश्विन समेत देशवासी, PM मोदी चूके

By
Published on: 17 Aug 2016 11:08 PM GMT
इतिहास के साक्षी बने अमिताभ-अश्विन समेत देशवासी, PM मोदी चूके
X

नई दिल्लीः साक्षी मलिक ने ओलंपिक में जब भारत के लिए पहला मेडल हासिल किया और ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान के तौर पर इतिहास रचा, तो इसके साक्षी महानायक अमिताभ बच्चन और क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन बने। इन दोनों ने सबसे पहले ट्वीट कर साक्षी को बधाई दी और खुशी जाहिर की। वहीं, पीएम मोदी ने सुबह 6 बजे के करीब ट्वीट किया। जाहिर है, पीएम इतिहास बनते देखने से चूक गए।

पीएम ने रक्षा बंधन से जीत को जोड़ा

पीएम नरेंद्र मोदी ने सुबह 6 बजे के करीब अपने ट्वीट में साक्षी की जीत को रक्षा बंधन के पावन पर्व से जोड़ा और उन्हें जीत पर बधाई दी।

अमिताभ ने क्या लिखा?

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, "भारत की महिलाएं हमें गौरवान्वित कर रही हैं...खासकर रेसलिंग में...साक्षी आपने भारतीयों को गर्व से भर दिया...कम ऑन!!"

अश्विन ने क्या लिखा?

क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अपने ट्वीट में लिखा, "साक्षी मलिक ने भारत को गर्व दिलाया है। भारत में पहलवानी को एक और प्रोत्साहन मिला है।"

राज्यवर्धन राठौर ने दी बधाई

भारत के लिए एथेंस ओलंपिक में शूटिंग का सिल्वर मेडल जीतने वाले और मौजूदा केंद्र सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी साक्षी मलिक को मेडल जीतने पर बधाई दी है।

कुंबले ने भारत का गर्व बताया

अजय माकन ने भी दी बधाई

कांग्रेस के नेता अजय माकन ने भी साक्षी की जीत पर तुरंत बधाई दी। उन्होंने लिखा, "साक्षी मलिक ने भारत को सबसे बड़ा गिफ्ट दिया। अगर विनेश फोगट को चोट न लगी होती तो उन्हें भी मेडल जरूर मिलता।"

इन खिलाड़ियों ने भी खुशी जताई

Next Story