राम रहीम डेरे की अध्यक्ष के खिलाफ पंचकूला हिंसा के मामले में अरेस्ट वारंट जारी

suman
Published on: 9 Jan 2018 5:22 AM GMT
राम रहीम डेरे की अध्यक्ष के खिलाफ पंचकूला हिंसा के मामले में अरेस्ट वारंट जारी
X

पंचकूला: पंचकूला हिंसा के मामले में गुरमीत बाबा राम रहीम के डेरे की चेयरपर्सन विपश्यना इंसां के खिलाफ पंचकूला के डीसीपी मनवीर सिंह ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। ये पंचकूला में हुए आगजनी और हिंसा की साजिश रचने में शामिल होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत बाबा राम रहीम इन दिनों साध्वी रेप केस में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे हैं।

राम रहीम को दो साध्वियों से बलात्कार के आरोप में 26 अगस्त 2016 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया है। राम रहीम को कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें समर्थकों ने फैसले के बाद उत्पात मचाना शुरू कर दिया था।

यह हिंसा पंजाब-हरियाणा से लेकर यूपी से दिल्ली-राजस्थान तक हिंसा भड़क उठी। इसमें 31 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा घायल हो गए थे। बताते चले कि राम रहीम के दाहीने हाथ माने जाने वाले डॉ. महिंदर इंसान को पुलिस ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम से गिरफ्तार किया है। डॉ. महिंदर इंसान को एसआईटी ने सोमवार को सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम से गिरफ्तार किया था। डॉ. महिंदर इंसान पर डेरे में अनुयायियों को खुद ऑपरेशन कर नपुंसक बनाने का आरोप है।

suman

suman

Next Story