×

गर्मियों में आप भी रहते हैं पसीने की बदबू से परेशान, खाने में शामिल करें 'दही', मिलेगा आराम

By
Published on: 31 March 2017 7:21 AM GMT
गर्मियों में आप भी रहते हैं पसीने की बदबू से परेशान, खाने में शामिल करें दही, मिलेगा आराम
X

लखनऊ: गर्मियों का नाम लेते ही सबसे पहले मन में ठंडी-ठंडी चाजों के बादल उमड़ने-घुमड़ने लगते हैं। किसी को कोल्‍ड ड्रिंक्‍स की याद आती है, तो किसी को अपने देसी ड्रिंक्‍स की। किसी को लस्‍सी की याद आती है, तो किसी को छाछ की। पुराने समय में लोग गर्मी के असर को कम करने के‍ लिए सुबह घर से निकलने से पहले केवल ए‍क गिलास दही पीकर निकलते थे। इससे न केवल उन्‍हें गर्मी से राहत मिलती थी बल्कि उनकी त्‍वचा भी काफी चमकदार बनी रहती थी।

दही को सौंदर्य से लेकर और कई बीमारियों में दवाई की तरह भी प्रयोग किया जाता है। लेकिन गर्मियां आते ही दही की वैल्‍यू और बढ़ जाती है। दही का खाने या पीने से शरीर में ताजगी पैदा होती है। बताते हैं आपको दही के चार खास फायदे जो आपकी गर्मियों को कूल करने में काफी मदद करेंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए गर्मियों में दही के बेहतरीन अनसुने फायदे

सेहत को सुधारता है: दही हमारे शरीर के लिए एक दवा का काम करता है। इसके कई फायदे हैं। जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। दही में अच्छी खासी मात्रा में पोटैशियम, कैल्शियम, प्रोटीन व विटामिन होते हैं। दही सेवन पाचन क्रिया को ठीक रखने में काफी मददगार है। यह सेहत और सूरत दोंनो निखारने में काफी कारगर है।

आगे की स्लाइड में जानिए गर्मियों में दही के बेहतरीन अनसुने फायदे

दूर करता है पसीने की बदबू: गर्मी के दिनों में काफी पसीना निकलता है, जिससे शरीर में बदबू पैदा हो जाती है। इस बदबू दूर करने के लिए दही और बेसन मिलाकर शरीर पर मालिश करने तथा कुछ देर बाद नहाने से पसीने की बदबू दूर हो जाती है।

आगे की स्लाइड में जानिए गर्मियों में दही के बेहतरीन अनसुने फायदे

लू से बचाता है दही वाला शर्बत: दही से बनी लस्सी या छाछ को गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है। इसके इस्‍तेमाल से जहां शरीर में ठंडक पहुंचती हैं, वहीं बाहर निकलने पर लू से भी बचाव होता है। गर्मियों प्यास बुझाने और ठंडक पहुंचाने के लिए दही से बने शर्बत को भी खूब पसंद किया जाता है। कई जगह रूह-अफजा में दही को मिलाकर शर्बत का प्रयोग किया जाता है।

आगे की स्लाइड में जानिए गर्मियों में दही के बेहतरीन अनसुने फायदे

बढ़ाता है बालों की चमक: बालों के लिए दही बहुत उपयोगी है। यह बालों में कंडीशनर का काम करता है। बालों को धोने से पहले 15 से 20 मिनट दही की मसाज करने से बाल मुलायम हो जाते हैं। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है। मेंहदी के साथ दही लगाने से बालों में चमक आती है।

आगे की स्लाइड में जानिए गर्मियों में दही के बेहतरीन अनसुने फायदे

ब्‍लीच का भी करता है काम: गर्मियों में त्वचा पर सन बर्न की समस्या को दही की मसाज से दूर किया जा सकता है। दही चेहरे पर ब्लीच जैसा काम करता है। इससे सन बर्न व त्वचा का रूखापन दूर हो जाता है। जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ दही को चेहरे पर लगाने से चेहरे का निखार बढ़ता है। दही, बेसन व थोड़ी सी हल्दी का पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से ग्लो व रौनक पैदा होती है।

Next Story