×

हार्ट अटैक से लड़ने की शक्ति देते हैं अंगूर, कैंसर को भी देते हैं टक्कर,जाने और क्या हैं फायदे?

By
Published on: 1 Dec 2016 7:21 AM GMT
हार्ट अटैक से लड़ने की शक्ति देते हैं अंगूर, कैंसर को भी देते हैं टक्कर,जाने और क्या हैं फायदे?
X

grapes

लखनऊ: अंगूर का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि छोटे-छोटे से दिखने वाले अंगूरों के बड़े-बड़े फायदे होते हैं। जी हां, अंगूर हर मौसम में सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अंगूर न केवल छोटी-मोटी बीमारियों से निजात दिलाता है। बल्कि बड़ी-बड़ी हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी देता है। कहा जाता है कि अंगूर में मां के दूध के सामान ही पोषक तत्व होते हैं। जो कि बॉडी को कई तरह की बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए अंगूर के फायदे

grapes

रस से भरे अंगूर के नन्हे-नन्हे दानों में कई साड़ी खूबियां होती हैं। अंगूर में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, अल्जाइमर, वाइरल, नर्व डिजीज और फंगल इन्फेक्शन से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए हार्ट अटैक में कैसे फायदेमंद हैं यह अंगूर

grapes

जिन लोगों को हार्ट अटैक का खतरा होता है, उनके लिए यह काफी फायदेमंद है। हार्ट-अटैक से बचने के लिए काले अंगूर का रस एसप्रिन की गोली के समान कारगर होता है। कहा जाता है कि एसप्रिन खून के थक्के नहीं बनने देती है। वहीं काले अंगूर के रस में फलोवोनाइडस नामक एलिमेंट होता है और यह भी यही काम करता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे बदहजमी में फायदेमंद होते हैं अंगूर

grapes

आजकल ऑफिस में बैठने वाले लोगों में पेट फूलने की प्रॉब्लम आम हो गई है। तो ऐसे लोगों को अंगूर जरूर खाने चाहिए। खाना खाने के आधे घंटे बाद अंगूर का रस पीने से खून बढ़ता है और कुछ ही दिनों में पेट फूलना, बदहजमी आदि बीमारियों से आराम मिलता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे डाइजेशन ठीक रखते हैं अंगूर

grapes

बता दें कि अंगूर का गूदा 'ग्लूकोज व शर्करा' से भरा होता है। इसमें विटामिन ए पर्याप्त मात्रा पाया जाता है। इससे भूख बढ़ती है। इसके साथ ही अंगूर पाचन शक्ति ठीक रखता है, आंखों, बालों और स्किन को चमकदार बनाता है।

आगे की स्लाइड में जानी अंगूर के और भी फायदे

grapes

अंगूर में मिलने वाले पोषक एलिमेंट हमारी पूरी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद हैं। अंगूर में सीमित मात्रा में कैलॉरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई व के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन भी मिलता है।

तो अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आज से ही अंगूर का सेवन शुरू कर दीजिए।

Next Story