×

अगर आप हैं हाई ब्लड प्रेशर और माइग्रेन से परेशान, तो मेहंदी के पत्ते दिलाएंगे आराम

By
Published on: 21 Dec 2016 8:28 AM GMT
अगर आप हैं हाई ब्लड प्रेशर और माइग्रेन से परेशान, तो मेहंदी के पत्ते दिलाएंगे आराम
X

mehandi

लखनऊ: मेहंदी का नाम सुनते ही लोगों को सुंदर-सुंदर डिजाइंस से सजी हथेलियां याद आ जाती हैं। मेहंदी सभी त्योहारों पर शुभ मानी जाती है। पर क्या आप यह जानते हैं कि मेहंदी न केवल हाथों की खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। मेहंदी कई बीमारियों से लड़ती है।

जिन लोगों को माइग्रेन की प्रॉब्लम होती है, उनके लिए मेहंदी लाभदायक होती है। ऐसे लोगों को रात में 200 ग्राम पानी में सौ ग्राम मेहंदी के पत्तों को कूटकर भिगो देना चाहिए। सुबह के टाइम इसे छानकर पी लेना चाहिए इससे माइग्रेन में काफी आराम मिलता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे मेहंदी स्किन प्रॉब्लम में दिलाती है आराम

आजकल केमिकल वाली क्रीम्स के चलते लोगों में स्किन प्रॉब्लम्स काफी बढ़ रही हैं, जिसे चर्म रोग भी कहते हैं। जिन लोगों में चर्म रोग की प्रॉब्लम होती है, उन्हें इसे जड़ से खत्म करने के लिए मेहंदी के पेड़ की छाल का काढ़ा कम से कम 40 दिनों तक पीना चाहिए। साथ ही नहाते टाइम साबुन का यूज भी नहीं करना चाहिए।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे मेहंदी गुर्दे के रोग में दिलाती है आराम

किडनी की प्रॉब्लम से जूझ रहे लोगों के लिए मेहंदी वरदान होती है। आधा लीटर पानी में पचास ग्राम मेहंदी के पत्तों को पीसकर मिला लें और फिर इसे उबाल लें। इसके बाद जब 100 ग्राम पानी बच जाए, तो इसे छान लें। इस काढ़े को हमेशा गुनगुना करके पेशेंट को पिलाएं। इस तरह करने से किडनी की प्रॉब्लम काफी हद तक कम हो जाती है।

आगे की स्लाइड में जाने कैसे ब्लड प्रेशर में फायदेमंद है मेहंदी

हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों के लिए भी मेहंदी किसी दवा से कम नहीं है। अगर आप मेहंदी के ताजे पत्तों को अच्छे से पीसकर उसका लेप पैरों के तलवों और हाथों में लगाते हैं, तो इससे हाई ब्लड प्रेशर में काफी राहत मिलती है।

Next Story