×

ठंड में अगर लेते हैं गुड़ को गर्म दूध के साथ, तो मिलेगी जल्द आपको इन बीमारियों से निजात

By
Published on: 11 Dec 2016 6:47 AM GMT
ठंड में अगर लेते हैं गुड़ को गर्म दूध के साथ, तो मिलेगी जल्द आपको इन बीमारियों से निजात
X

hot-milk

लखनऊ: सर्दियां आते ही लोग अपनी हेल्थ का ध्यान रखना शुरू कर देते हैं। एक तरफ जहां लोगों को ठंड में ढेर सारे कपड़े पहनने पड़ते हैं, वहीं बीमारियों से बचने के लिए लोगों को अपने खान-पान में भी बदलाव लाने पड़ते हैं। ठंड में गुड़ बड़ा फायदेमंद होता है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर ठंड में गुड़ को गर्म दूध के साथ लें, तो बॉडी की 70% बीमारियां अपने आप ही दूर हो जाएंगी। गर्म दूध और गुड़ का एक साथ सेवन किसी वरदान से कम नहीं है। तो आइए आपको बताते हैं कि गर्म दूध और गुड़ को एक साथ लेने से कितने फायदे होते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए जोड़ों के दर्द में कैसे फायदेमंद है गर्म दूध और गुड़ का सेवन

joint-pain1

जिन लोगों को जोड़ दर्द की शिकायत रहती है, उनके लिए यह काफी फायदेमंद होता है। यह जोड़ के दर्द को दूर करता है। इसके लिए लोगों को हर रोज गुड़ का एक छोटा पीस अदरक के साथ मिला कर खाना चाहिए, इससे जोड़ों में मजबूती आती है और दर्द भी दूर होता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे मोटापा कंट्रोल करता है गर्म दूध और गुड़ का सेवन

fat

मोटापे से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन काफी लाभकारी होता है। मोटापे से परेशान लोगों को चीनी के बजाय गुड़ का यूज करना चाहिए। ऐसा करने से मोटापा कम करने में हेल्प मिलती है।

आगे की स्लाइड में जानिए गर्म दूध और गुड़ के और भी फायदे

blood

गर्म दूध और गुड़ बॉडी के इम्प्योर ब्लड को साफ़ करता है। जो लोग हर रोज गर्म दूध और गुड़ का सेवन करते हैं, उनकी बॉडी से अपने आप ही इम्प्योरिटीज निकल जाती हैं, जिससे कई बीमारियां दूर होती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे पेट दर्द में है यह फायदेमंद

digestion

जिन लोगों का डाइजेशन ठीक नहीं रहता है, उन्हें गर्म दूध और गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। यह पेट की प्रॉब्लम को ठीक करता है। डाइजेशन भी ठीक तरह से होता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे ख़ूबसूरती को निखारता है गर्म दूध और गुड़ का सेवन

beauty

ठंड में गर्म दूध और गुड़ का सेवन कई फायदे देता है। इससे न केवल आपकी स्किन मुलायम होती है। बल्कि बाल भी घने और खूबसूरत होते हैं इससे ख़ूबसूरती बढ़ती है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे थकावट में फायदेमंद है गर्म दूध और गुड़

tired

दिन भर बाहर काम करने वाले लोग जब शाम को घर पहुंचते हैं, तो थकावट से उनका हाल बुरा हो जाता है। ऐसे लोगों को गर्म दूध और गुड़ का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने वाले लोगों को थकावट की शिकायत से आराम मिलता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे पीरियड्स में फायदेमंद है गर्म दूध और गुड़

period

कई बार लड़कियों को पीरियड्स में काफी दर्द होता है। उनका इस दर्द को सहन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लड़कियों को गर्म दूध और गुड़ का सेवन करना चाहिए। इससे पीरियड्स में होने वाला दर्द काफी हद तक कम हो जाता है।

Next Story