×

तुलसी के पौधे के होते हैं इतने बड़े फायदे, भगाते हैं दांत दर्द, बढ़ाते हैं मेमोरी पॉवर

By
Published on: 6 Jan 2017 9:21 AM GMT
तुलसी के पौधे के होते हैं इतने बड़े फायदे, भगाते हैं दांत दर्द, बढ़ाते हैं मेमोरी पॉवर
X

benefits of tulsi plant

लखनऊ: कहते हैं अगर घर में सुख-शांति लानी है, तो घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। वेदों-पुराणों में तुलसी के पौधे को देवी मां का स्वरुप माना गया है। पर क्या आप जानते हैं कि देवी मां स्वरुप यह पौधा ना केवल मां के रूप में जाना जाता है। बल्कि लोगों की सेहत का ख्याल भी एक मां की ही तरह रखता है। तुलसी के पौधे से याददाश्त बढ़ती है। इससे दिमाग शार्प होता है।

तुलसी के अनेकों फायदे होते हैं, जो लोगों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। तुलसी के पौधे से होने वाले फायदे के बारे में आपको बताते हैं, जिन्हें जानकर आप खुद कह उठेंगे कि ये तो कई मर्जों की दवा है।

आगे की स्लाइड में जानिए तुलसी के पौधों के अनसुने फायदे

benefits of tulsi plant

तुलसी के पौधे से लगातार ऑक्सीजन निकलती रहती है और इससे हानिकारक कीटाणु भी मरते हैं। इस वजह से घर में ज्यादा से ज्यादा तुलसी के पौधे लगाने चाहिए। घर में सुख शांति भी आती है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे घाव में फाया देता है तुलसी का पौधा

benefits of tulsi plant

अगर किसी इंसान की बॉडी में कोई घाव हो जाता है, तो तुलसी के पत्ते उबाल लें। अब इसके उबले हुआ पानी को ठंडा करें। इस पानी से घाव को धोने पर घाव जल्दी सूख जाता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे तुलसी के पत्तों से बढ़ती है याददाश्त

benefits of tulsi plant

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि तुलसी के पत्तों से याददाश्त बढ़ती है। इसके लिए आपको हर रोज 4-5 तुलसी की पत्तियों को पीसकर शहद के साथ मिलाएं। खाली पेट इसका सेवन करने से याददाश्त बढ़ती है।

आगे की स्लाइड में जानिए दांत दर्द में कैसे फायदेमंद है तुलसी

benefits of tulsi plant

अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है, तो तुलसी के पत्तों में मिर्च को पीसकर थोड़ा सा सेंधा नमक मिला लें। अब इसे रुई में लपेट लें। अब इस रुई को पायरिया या दांत दर्द की जगह रखने से काफी आराम मिलता है।

आगे की स्लाइड में जानिए और किन दिक्कतों में तुलसी करती है राहत का का

benefits of tulsi plant

अगर आपको मसूड़ों में सूजन की शिकायत है, तो तुलसी के पत्तों, मिर्च और सेंधा नमक के पेस्ट को धीरे-धीरे मसूड़ों पर मलें इससे काफी आराम मिलता है।

Next Story