×

BEAUTY TIPS: चेहरे पर आएगा नूर चांद सा, लगाती हैं अगर हर रोज 'वोदका' जरा सा

By
Published on: 17 March 2017 8:05 AM GMT
BEAUTY TIPS: चेहरे पर आएगा नूर चांद सा, लगाती हैं अगर हर रोज वोदका जरा सा
X

vodka benefits

लखनऊ: वोडका जैसी चीजों का नाम आते ही अक्सर लड़कियां नाक-भौं सिकोड़ने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुंदरता निखारने में वोदका काफी हेल्पफुल होता है। आपने देखा होगा कि लड़कियां अपनी ब्यूटी के लिए फिक्रमंद रहती हैं। इसके लिए वह आए दिन नए-नए कॉस्मेटिक्स या फिर घरेलु नुस्खे ट्राई करती रहती हैं। पर लड़कियों को यह जानकर ख़ुशी मिलेगी कि वोदका खूबसूरती बढ़ाने में काफी हेल्पफुल होता है।

इससे न केवल स्किन में चमक आती है बल्कि बाल भी चमकदार होते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे वोदका निखारता है खूबसूरती

green tea benefits

झुर्रियां: कई बार अच्छे से खानपान ना होने की वजह से लड़कियों की स्किन ढीली-ढाली हो जाती है। वोदका के यूज से स्किन में कसाव आता है। बता दें कि वोदका में स्टार्च होने की वजह से यह स्किन को टाइट बनाता है। साथ ही स्किन में पड़ने वाली बारीक धारियों को भी गायब करता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे स्किन में चमक बढ़ाता है वोदका

स्किन टोन: अगर आपको अपने चेहरे पर चमक लानी है, तो हर रोज वोदका में कॉटन बॉल्स को भिगोकर चेहरे पर मलें। इससे ओपन पोरस बंद होते हैं और टाइटनेस की वजह से स्किन और ज्यादा चमकदार दिखती है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे एक्ने ख़त्म करता है वोदका

एक्ने: अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं या फिर उनके दाग हैं, तो वोदका लगाने से ख़त्म हो जाएंगे। वोदका में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। बालों और स्किन पर लगाने से इनकी गंदगी साफ़ हो जाती है।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे चेहरे पर ग्लो लाता है वोदका

ग्लो: चेहरे पर हर रोज वोदका लगाने से स्किन ग्लो करने लगती है और चेहरा काफी अट्रैक्टिव दिखता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे बालों को खूबसूरत बनाता है वोदका

बाल: बालों में शैम्पू करते टाइम इसमें थोड़ा वोदका मिलाकर लगाने से बाल मुलायम बनते हैं। इनका रूखापन ख़त्म होता है। बता दें कि वोदका में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो फंगस और बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। अगर बालों में रूसी है, तो वह भी ख़त्म होती है।

Next Story