×

क्या आप है टाइम पास मूंगफली के दीवाने तो खाने सेे पहले जान लीजिए इसके बारे में

suman
Published on: 19 Nov 2017 2:53 AM GMT
क्या आप है टाइम पास मूंगफली के दीवाने तो खाने सेे पहले जान लीजिए इसके बारे में
X

जयपुर: ठंड के दिनों में सोंधी-सोंधी मूंगफली खाने का मजा ही कुछ और होता है। मूंगफली सर्दियों के लिए लोगों की सबसे लोकप्रिय चीज है। इसे सस्ता बादाम भी कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें लगभग वो सारे गुण पाए जाते हैं, जो बादाम में होते हैं। ज्यादातर लोग इसे स्वाद के लिए खाते हैं, लेकिन इसके फायदे सुनकर हैरानी होगी। मूंगफली के दानों की पौष्टिकता हमारे शरीर को कई रोगों से दूर करती है।

मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम, जिंक और प्रोटीन होता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन ई और विटामिन बी 6 की मात्रा पूरी होती है।

यह भी पढ़ें...महिला युवा विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशि: मुक्केबाजों की टीम घोषित, देखें 10 नाम

फायदे

*मूंगफली में पाए जाने वाले तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है।

*मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके सेवन से पाचन क्रिया भी सही रहती है।

*गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली बहुत फायदेमंद होता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास को बेहतर करता है।*मूंगफली खाने से त्वचा कोमल और नम बनी रहती है। मूंगफली में पाए जाने वाले ओमेगा 6 के कारण ऐसा होता है।*मूंगफली के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।

*रोजाना मूंगफली खाने से खून की कमी नहीं होती मूंगफली में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के कारण इसके सेवन जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती।

यह भी पढ़ें...हीरो इंडियन सुपर लीग-4 : नई और पुरानी टीम की भिड़ंत गुवाहाटी में आज

*मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा से हड्डियां मजबूत होती हैं।

*रोज मूंगफली खाने से खांसी में आराम मिलता है और फेफड़े भी मजबूत होते हैं

suman

suman

Next Story