×

बजट भी देगा साथ, भूल जाएंगे गर्मी का एहसास, जब इन जगहों पर जाएंगे एक बार

suman
Published on: 28 April 2017 8:44 AM GMT
बजट भी देगा साथ, भूल जाएंगे गर्मी का एहसास, जब इन जगहों पर जाएंगे एक बार
X

लखनऊ: बढ़ते पारा ने तापमान को बढ़ा दिया। लोग चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से बचने लगते हैं। लेकिन इसके बावजूद दिनचर्या के काम, ऑफिस और स्कूल के लिए बाहर जाना पड़ता है। बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग सुकून की तलाश में निकल पड़ते हैं। इससे फायदा ये होता है कि लोगों को गर्मी से से तो कुछ दिन राहता मिलती है साथ ही, खुद के लिए भी टाइम मिलता है। अगर आप भी गर्मी से परेशान है और कुछ दिनों के लिए अपने आप को समय देना चाहते हैं तो इन जगहों की एक बार सैर कर आइए। जहां आपको गर्मी में भी कूल-कूल एहसास होगा। प्रकृति की गोद में खुद के लिए भी समय देंगे। सबसे खास बात ये है कि ये सारी जगहें ट्रिप्स आपके बजट में हैं, और आप सिर्फ 5000 रुपए में इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

आगे...

वाइल्ड लाइफ का मजा बिन्सार में उत्तराखण्ड

दिल्ली से 9 घंटे की दूरी पर है बिन्सार। यहा उत्तराखंड में पड़ता है। यह जगह अपने वाइल्ड लाइफ के लिए फेमस है। दिल्ली से काठगोदाम के लिए आप ट्रेन से जा सकते हैं। उसके बाद लोकल बस से आप बिन्सार पहुंच सकते हैं।

आगे...

पिंक सिटी राजस्थान

राजस्थान के खूबसूरत शहर जयपुर की जर्नी का मजा ही कुछ और है। इस शहर में किसी भी होटल में आप ओवरनाइट स्टे कर सकते हैं। शहर घूमने के लिए आप किसी गाइड की मदद ले सकते हैं, जो महज 500 रुपए में आपको शहर घूमा देगा। खाने पीने के लिए 500 रुपए, और आपकी जेब में अब भी 2000 रुपए बचेंगे। कोई भी ऐतिहासिक जगह इससे सस्ती नहीं हो सकती और मौसम भी सदाबहार।

आगे...

हिप्पी फिलिंग वाला शहर कसोल, हिमाचल प्रदेश

कसोल हिमाचल में जाने पर आपको हिप्पी वाली फिलिंग आएगी। यहां आपको खूबसूरत वादियों के बीच गोवा जैसे बार और रेस्त्रां मिलेंगे। ये जगह दिल्ली से दूर है, पर आप केवल 800 रुपए के किराए में यहां पहुंच सकते हैं। ऊंची पहाड़ियों और घनी वादियां से ज्यादा एक्साइटिंग और क्या होगा?

आगे...

सस्ता है कसौली

कसौली एक हिल स्टेशन है। जो शिमला के पास है। कसौली तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली से काल्का तक की ट्रेन लें और फिर कसौली के लिए टैक्सी शेयर कर लें। इसमें अधिक से अधिक 1500 रुपए खर्च होंगे। कसौली में आपको 1000 या उससे भी कम में होटल मिल जाएंगे। इसके बाद घूमने-फिरने के लिए भी आपके पास 2500 रुपए बच जाएंगे।

आगे...

पहाड़ों की रानी

पहाड़ों की रानी मसूरी शहर अपने में प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना ताजा है। कई कवि लेखको की रचनाओं का केंद्र बना यह जगह। साथ-साथ ब्रिटिश-अधीन भारत का इतिहास भी बताता है। मसूरी तक पहुंचने का सबसे अच्छा रास्ता है ट्रेन के साथ रोड ट्रिप। इससे आप प्रकृति के सौंदर्य का मजा भी ले पायेंगे। ओवरनाइट स्टे करने के लिए आपको 600 तक अच्छा होटल मिल जाएगा।

आगे...

लैंसडाउन, उत्तराखण्ड

आधुनिकता के इस दौर में भी लैंसडाउन ने अपना खूबसूरती बरकरार रखी है। आप आसानी से कोटद्वार तक जा सकते हैं, यह लैंसडाउन से 50 किमी की दूरी पर है। उसके बाद लोकल बस लेकर शहर घूम सकते हैं, जिसमें 1000 रुपए से अधिक खर्च नहीं होंगे। ठहरने के लिए यहां बहुत से होटल हैं, जिसमें सबसे शानदार होटल भी 1500 से अधिक चार्ज नहीं करेंगे. आपके पास अभी भी 2500 रुपए बचे रहेंगे.

आगे...

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

यह खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा एक रिलीजियस डेस्टिनेशन है। कमर्शियलाइजेशन से अछूता यह स्थान आपके लिए पॉकेट फ्रेंडली है। यहां आपको प्रकृति का मैजिक देखने को मिलेगा और ठहरने में भी अधिक पैसे नहीं लगते।

आगे...

एडवेंचरेस ऋषिकेश,उत्तराखण्ड

ऋषिकेश और वहां कि रिवर राफटिंग के बारे में तो आपने सूना ही होगा। ये शहर आस्था और एडवेंचर दोनों का केन्द्र है। दिल्ली से बस से आसानी से ऋषिकेश पहुंचा जा सकता है। वन-वे बस फेयर 200 से शुरू होकर 1400 तक हो सकते हैं। ऋषिकेश में कई आश्रम हैं जहां आप 150 प्रतिदिन के हिसाब से आराम से रुक सकते हैं।

suman

suman

Next Story