×

हजारों की भीड़ में दुल्हन दिखेगी सबसे अलग, अगर कुछ इस तरीके से करती है वह मेकअप

By
Published on: 28 May 2017 9:23 AM GMT
हजारों की भीड़ में दुल्हन दिखेगी सबसे अलग, अगर कुछ इस तरीके से करती है वह मेकअप
X

लखनऊ: लग्न का महीना शुरु हो चुका है। जिधर देखो, उधर शादी की जोर-शोर से तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। लड़की की शादी की बात आते ही न जाने उसकी कौन-कौन सी डिमांड सामने आने लगती हैं। फिर वह चाहे लहंगे की हो या फिर मेकअप की।

लड़कियां हर मामले में काफी चूजी होती हैं। शादी में अपने मेकअप के बाद उनका सारा ध्यान अपने लहंगे पर होता है। अपनी लाइफ के इस दिन को सबसे ज्यादा ख़ास बनाने के लिए वह अपनी हर कमी पर ध्यान देना चाहती हैं। ताकि कोई गलती नहीं हो खासकर उन्हें अपने मेकअप की चिंता होती है। अगर उनका मेकअप अच्छा होता है, तो उनका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है। दुल्हन को हमेशा वाटरप्रूफ मेकअप ही करना चाहिए। फिर चाहे वह गर्मी का मौसम हो या ठंडी का यह जल्दी खराब नहीं होता है।

-शादी में दुल्हन को मेकअप के टाइम कुछ ये टिप्स आजमाने चाहिए, इससे उनका चेहरा चांद की तरह चमक उठेगा और वह सबसे अलग नजर आएगी।

-दुल्हन को अपना मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे को क्लींजिंग करना चाहिए। इसके बाद कंसीलर से चेहरे के दाग-धब्बे छिपाएं। फिर चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं।

-आजकल दुल्हन के मेकअप के लिए शिमर लुक ट्रेंड में है। शिमर फाउंडेशन लगाने से चेहरा शाइन करने लगता है। दुल्हन को हमेशा लहंगे से मैच करता हुआ ब्लश ऑन लगाना चाहिए।

-फिर लहंगे के रंग को ध्यान में रखते हुए आंखों पर आईशैडो लगाएं। इनके ऊपरी हिस्से पर लहंगे से मैचिंग शेड लगाएं।

आगे की स्लाइड में जानिए मेकअप के टाइम दुल्हन को ध्यान देने योग्य बातें

-मेकअप के टाइम दुल्हन को सबसे ज्यादा ध्यान आंखों पर देना चाहिए आइब्रो को हाईलाइट करना चाहिए। आंखों के मेकअप के लिए वॉटरप्रूफ आईलाइनर और मस्कारा लगाना चाहिए। मस्कारा लगाने से पहले पलकों पर हल्का पाउडर लगाना नहीं भूलें।

-दुल्हन की आंखों को स्मोकी लुक देने के लिए दो-तीन रंगों के आई लाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए।

-दुल्हन को हमेशा लहंगे से मेल खाती ब्राइडल बिंदी लगानी चाहिए। साथ ही होठों को ग्लॉसी लुक दें, तो ज्यादा अच्छा लगेगा। अच्छे से लिप लाइनर लगाने के बाद लहंगे के कलर की लिपस्टिक लगानी चाहिए।

-अच्छे हेयरस्टाइल से भी दुल्हन भीड़ में सबसे डिफरेंट नजर आती है, दुल्हन पर ऊंचा जूड़ा ज्यादा अच्छा लगता है। पर जूड़े पर टिश्यू या नेट लगाती हैं, तो वह और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है। अगर दुल्हन इन सभी टिप्स को दुल्हन मेकअप के समय ध्यान रखती है, तो वह हजारों की भीड़ में भी सबसे डिफरेंट और खूबसूरत नजर आती है।

Next Story