×

PROPOSE DAY: कोई कैसे खुद को 'हां' कहने से रोके, जब प्रपोज करने के हों इतने ज्यादा रोमांटिक तरीके

By
Published on: 7 Feb 2017 11:22 AM GMT
PROPOSE DAY: कोई कैसे खुद को हां कहने से रोके, जब प्रपोज करने के हों इतने ज्यादा रोमांटिक तरीके
X

propose day

लखनऊ: मोहब्बत के महीने की शुरुआत के साथ ही मोहब्बत भी फिजाओं में घुल सी जाती है। प्यार का महीना कहे जाने फरवरी में ना जाने कितने ही दिल हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाते हैं। तो कहीं लोग पहली बार किसी से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। 7 फ़रवरी को प्यार के पंछियों ने एक दूसरे को गुलाब दिया। 8 फरवरी को 'प्रपोज डे' है। पर ख़ास बात तो यह है कि जो लड़के-लड़कियां साल भर अपने दिल की बात कहने के लिए इस दिन का इंतजार करते हैं, वह 'प्रपोज डे' के दिन भी अपने दिल की बातें नहीं कह पाते हैं।

'प्रपोज डे' पर आप अपने पार्टनर से किस तरह इजहार करें, इसके बारे में हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं ताकि आप अपने प्यार का इजहार करने से चूक न जाएं। पार्टनर को प्रपोज करने के ये तरीके न केवल उसे इम्प्रेस करेंगे, हो सकता है कि आपकी लाइफ का यह सबसे यादगार लम्हा बन जाए।

आगे की स्लाइड में जानिए 'प्रपोज डे' पर प्रपोज करने का पहला रोमांटिक तरीका

फूल भेजकर प्रपोज करना: लड़कियों को अच्छा लगता है कि जब उन्हें कोई प्रप्रोज करे। तो वह उसे फूलों के साथ ही करे। ऐसे में अगर आप किसी लड़की से दिल की बात कहना चाहते हैं, तो सबसे पहले उस लड़की को फूलों का सुंदर सा बुके भेजें। लड़की उस टाइम और भी ज्यादा इम्प्रेस हो जाएगी, अगर फूल उस लड़के के फेवरेट हों। ध्यान रहे कि अगर लड़की को वैसे फूल कभी न भेजें, जिनकी स्मेल से लड़की को एलर्जी हो। बुके में लड़की के लिए कोई रोमांटिक बात या फिर शायरी की स्लिप भी रख सकते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए 'प्रपोज डे' पर प्रपोज करने का दूसरा रोमांटिक तरीका

खुद ही लड़की की फेवरेट डिश बनाएं: अगर आप किसी लड़की को प्रपोज करना चाहते हैं, तो खुद के हाथों से खाने में उसकी पसंदीदा डिश बनाएं। सबसे पहले तो आपको यह पता होना चाहिए कि उसे खाने में क्या पसंद है। अगर आप अच्छे कुक नहीं हैं, तो भी यह आईडिया ट्राई कर सकते हैं क्योंकि इससे लड़की को यह फील होगा कि वह आपके लिए कितनी ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है। खाना ना बना पाने के बावजूद आपने उसे इम्प्रेस करने के लिए इतना बड़ा एफर्ट किया है। बनाए हुए खाने को आप टेबल पर कैंडल और फूलों के साथ सजाएं। साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक भी बजा दें। इससे जब लड़की आएगी, तो वह सरप्राइज हो जाएगी।

आगे की स्लाइड में जानिए 'प्रपोज डे' पर प्रपोज करने का तीसरा रोमांटिक तरीका

लव लेटर भेजकर कहें दिल की बात: आजकल की लड़कियां भले ही कितनी ही मॉडर्न क्यों न हो जाएं, लेकिन आज भी उन्हें पुराने जमाने वाला 'प्रेम पत्र' वाला प्यार ही पसंद आता है। कहने का मतलब है कि मोबाइल फोन पर मैसेजेस भेजना तो आम बात हो गई है। इसके बदले में अगर आप लड़की को उसके फेवरेट कलर के कागज़ पर उसके लिए लव लेटर लिखकर प्रपोज करते हैं, तो वह मना नहीं कर पाएगी। सबसे अच्छी बात तो तब होगी कि आप खुद के हाथों से वह लव लेटर बनाएंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए 'प्रपोज डे' पर प्रपोज करने का चौथा रोमांटिक तरीका

मूवी दिखाने के बहाने करें प्यार का इजहार: प्रपोज डे के दिन आप अपनी पार्टनर के साथ रोमांटिक मूवी का प्लान बना सकते हैं। इससे आपको कम मेहनत करनी पड़ेगी और दिल की बात भी आसानी से कह सकेंगे। फिल्म के बीच में आप अपनी बातों से उन्हें समझाते रहे कि वह आपके लिए क्या मायने रखती हैं। इससे लड़की को काफी अच्छा लगेगा और हो सकता है कि वह आपका प्रपोजल एक्सेप्ट कर ले।

आगे की स्लाइड में जानिए 'प्रपोज डे' पर प्रपोज करने का पांचवा रोमांटिक तरीका

कोई सरप्राइज प्लान करके: लड़कियों को सरप्राइज पाना काफी अच्छा लगता है। ऐसे में आप लड़की की फेवरेट ड्रेस, लव लेटर, फ्लावर्स, टेडी बियर जैसी चीजें बिना उसे बताए किसी और फ्रेंड के हाथ उसे भिजवाएं। इसके अलावा आप उसे छोटा सा पपी बास्केट में रखकर उसे भिजवा सकते हैं। उसकी फेवरेट चॉकलेट्स हों, तो क्या कहने लड़की आपके प्यार को मना ही नहीं कर पाएगी।

आगे की स्लाइड में जानिए 'प्रपोज डे' पर प्रपोज करने का छठा रोमांटिक तरीका

लॉन्ग ड्राइव पर ले जाकर: कुछ लड़कियों को घूमना-फिरना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप 'प्रपोज डे' के दिन अपनी फ्रेंड को लॉन्ग ड्राइव पर ले जा सकते हैं। अगर आपको रास्ते में कोई रोमांटिक या खूबसूरत सी जगह दिखे, वहां आप लड़की को घुटनों के बल बैठकर अपने दिल की बात कह दीजिए। यकीन मानिए लड़की मना नहीं कर पाएगी अगर रास्ता सूना है, तो बीच रोड पर घुटनों के बल बैठकर भी दिल की बात कह सकते हैं।

Next Story