×

मिल गया दुनिया का सबसे बड़ा ऐनाकॉन्डा, 33 फीट लंबा है अमेजन नदी का सांप

निर्माणकर्मियों के अनुसार इस ऐनाकॉन्डा की लंबाई 33 फीट और वजन 400 किलोग्राम है। ऐनाकॉन्डा के शरीर की गोलाई एक मीटर बताई जा रही है। कर्मचारियों ने ऐनाकॉन्डा को निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली मजबूत लोहे की चेन से बांध दिया। इसके बाद इसे क्रेन की मदद से उठा कर दूसरी जगह ले जाया गया।

zafar
Published on: 26 Sep 2016 11:22 AM GMT
मिल गया दुनिया का सबसे बड़ा ऐनाकॉन्डा, 33 फीट लंबा है अमेजन नदी का सांप
X

biggest anaconda found-brazil para state-belo monte dam

ब्राजील: पारा राज्य में एक डैम निर्माण के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा ऐनाकॉन्डा मिलने का दावा किया गया है। ब्राजील का पारा राज्य निचली अमेजन नदी से घिरा हुआ है। अमेजन को दुनिया के सबसे लंबे और भारी भरकम ऐनाकॉन्डा सांपों के लिए जाना जाता है।

सबसे बड़ा ऐनाकॉन्डा

-पारा राज्य में बहने वाली जिंगू नदी पर लंबे समय से बेलो मॉन्टी नाम के डैम का निर्माण चल रहा है।

-अल्टामिरा इलाके में निर्माण से जुड़े कर्मचारियों की रविवार को एक ऐनाकॉन्डा से भिड़ंत हो गई।

-निर्माण कार्य के दौरान एक गुफा में विस्फोट किए जाने के बाद अचानक ऐनाकॉन्डा दिखाई दिया।

-विशालकाय ऐनाकॉन्डा देख कर मौके पर मौजूद निर्माणकर्मी डर गए। बाद में उन्होंने ऐनाकॉन्डा पर लोहे की जंजीरों से काबू पाया।

33 फीट है लंबाई

-निर्माणकर्मियों के अनुसार इस ऐनाकॉन्डा की लंबाई 33 फीट और वजन 400 किलोग्राम है। ऐनाकॉन्डा के शरीर की गोलाई एक मीटर बताई जा रही है।

-कर्मचारियों ने ऐनाकॉन्डा को निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली मजबूत लोहे की चेन से बांध दिया। इसके बाद इसे क्रेन की मदद से उठा कर दूसरी जगह ले जाया गया।

-ऐनाकॉन्डा को क्रेन से उठाए जाने के दौरान ही एक कर्मचारी ने इसकी वीडियो बना ली, जो दुनिया भर में तेजी से वायरल हो गई।

-हालांकि, इस तरह की खबरें मिल रही हैं, कि स्थानीय लोगों ने इस ऐनाकॉन्डा को मार दिया है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

-इससे पहले दुनिया के सबसे बड़े ऐनाकॉन्डा की लंबाई 28 फीट नापी गई थी। उससे यह काफी बड़ा है।

-हांलांकि, दुनिया के सबसे बड़े सांप होने का ऑन रिकॉर्ड गौरव एक अजगर को हासिल है, लेकिन वह भी 33 फीट लंबा था।

(फोटो साभार:डेलीमेल)

आगे स्लाइड्स में देखिए ऐनाकॉन्डा के कुछ और फोटोज...

biggest anaconda found-brazil para state-belo monte dam

biggest anaconda found-brazil para state-belo monte dam

biggest anaconda found-brazil para state-belo monte dam

biggest anaconda found-brazil para state-belo monte dam

zafar

zafar

Next Story