×

यह है समाजवादी पार्टी का जबरा फैन, पीठ पर ही गुदवा लिए हैं डिंपल, अखिलेश के चेहरे

By
Published on: 17 Feb 2017 7:42 AM GMT
यह है समाजवादी पार्टी का जबरा फैन, पीठ पर ही गुदवा लिए हैं डिंपल, अखिलेश के चेहरे
X

अखिलेश यादव

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में चुनावी बयार जोरों पर है। लोग जोरों-शोरों से अपनी-अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी के समर्थक भी पीछे नहीं हैं। जब हम किसी को पसंद करते हैं, तो उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। उसके लिए हमारे दिल में जो प्यार और रेस्पेक्ट होता है, वह दूसरों को भले ही पागलपन लगता है, लेकिन हमारे लिए वो हमारी दीवानगी होती है। हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक लड़के ने अपने खून से उनकी पेंटिंग बना दी। वहीं बॉलीवुड एक्टर्स के फैंस भी कुछ कम नहीं हैं। कोई उनकी तरह हेयरस्टाइल रखता है, तो कोई उनकी तस्वीरों से ही अपने कमरे को सजा लेता है।

यह भी पढ़ें: बस इतना सा ख्वाब है: उम्र 77, इरादे जवान, ऐसी है मुलायम के इस जबरा फैन की दास्तां

पुराने टाइम में तो राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार की फोटो से ही लड़कियां शादी कर लेती थी, यह उनकी दीवानगी ही थी। ऐसी ही कुछ दीवानगी सामने आई है उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लिए एक ऑटो चालक की। जी हां, वाराणसी के विनोद जायसवाल नाम का एक शख्स समाजवादी पार्टी का इस कदर दीवाना है कि उसने अपनी बॉडी पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी वाइफ डिंपल यादव और पार्टी का चिन्ह 'साईकिल' ही गुदवा लिया है विनोद जायसवाल 25 सालों से सपा के बहुत बड़े सपोर्टर हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए बॉडी पर अखिलेश यादव और डिंपल यादव की तस्वीर बनवाने के लिए कैसे सहा दर्द

पेशे से ऑटो चलाने वाले विनोद जायसवाल ने अपनी पीठ पर मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और डिंपल यादव का चेहरा गुदवाया है। इसके लिए उन्होंने साढ़े नौ घंटे तक दर्द सहा। भले ही यह टैटू उन्होंने दो दिन में बनवाया। पर फिर भी उन्हें इस दौरान काफी दर्द हुआ। उन्होंने अपने हाथों पर 'समाजवादी पार्टी' का चुनाव निशान 'साईकिल' भी गुदवाया है। इसके लिए विनोद ने करीब 10 हजार रुपए ख़त्म किए हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है समाजवादी पार्टी के इस दीवाने का

विनोद जायसवाल का कहना है कि वह 25 सालों से अखिलेश यादव के सपोर्टर हैं और इस साल भी वह उन्हीं को जिताना चाहते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए इस अनोखे दीवाने की और भी तस्वीरें

समाजवादी पार्टी के इस दीवानगी को देखकर हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है कि उन्होंने इस दर्द को सहकर ये चेहरे गुदवाए।

Next Story