×

यहां सुहागिनें रहती हैं विधवाओं की तरह, जानें आखिर क्यों सूनी रखती हैं अपनी मांग?

By
Published on: 2 Nov 2016 5:40 AM GMT
यहां सुहागिनें रहती हैं विधवाओं की तरह, जानें आखिर क्यों सूनी रखती हैं अपनी मांग?
X

widow

छत्तीसगढ़: जब भी भारतीज रिवाजों में शादी-विवाह की बात आती है, तो सबसे पहले दुल्हन के लिए लाल जोड़े की मांग की जाती है क्योंकि लाल जोड़ा सुहागिन होने की निशानी होता है। हमारे देश में शादीशुदा महिलाओं को हमेशा पूरे साज-श्रृंगार में देखा जाता है। उनकी मांग में सिंदूर होना तो सबसे ज्यादा जरूरी है। लेकिन वहीं हमारे देश में ही एक जगह ऐसी भी है, जहां सुहागिन महिलाएं, विधवाओं की तरह रहती हैं। ये महिलाएं न तो मांग में सिंदूर सजाती हैं, न ही माथे पर बिंदिया कपड़े भी हमेशा सफेद ही पहनती हैं।

दरअसल छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कोसमी गांव में एक ऐसा परिवार रहता है, जिसकी सुहागिन महिलाएं पिछली 10 पीढ़ियों से विधवाओं की तरह रहती आ रही हैं। यह उनका शौक नहीं मजबूरी है। इसे उनके परिवार में परंपरा का नाम दिया गया है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है इस परिवार की महिला का कहना

widow

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर कोसमी नाम का गांव है, जहां के पुजारी परिवार में कुल 14 महिलाएं हैं। इन 14 महिलाओं में 3 विधवा और 11 सुहागिन हैं। पर ये सभी की सभी महिलाएं सफेद रंग की साड़ी पहनती हैं। घर से बाहर बाजार जाना हो या घर में कोई फंक्शन हो, सभी सफेद रंग की साड़ी में ही नजर आती हैं। वहीं इस परिवार में रहने वाली बहू बरजमंत बाई बताती हैं कि इस परिवार की सुहागिन बहुएं भी मांग में सिंदूर नहीं लगाती हैं। न तो किसी तरह का मेकअप करती हैं। वैसे कौन विधवा है, कौन सुहागिन है, इस बात का पता आप महिलाओं की चूड़ियों को देखकर लगा सकते हैं। विधवा महिलाएं चांदी की चूड़ियां और सुहागिन महिलाएं कांसे की चूड़ियां पहनती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है इस परिवार में अपनी बेटी को ब्याहने वालों का मानना

married widow

बिना साज-श्रंगार के रहने की यह परंपरा इस परिवार में पिछले 10 सालों से हैतब से इस परिवार की सुहागिन महिलाएं विधवाओं की तरह जिंदगी जी रही हैं। बता दें कि इस परिवार की बेटियां रंगीन कपड़े पहन सकती हैं और साज-श्रृंगार भी कर सकती हैं। उनके ऊपर इस परंपरा की कोई पाबंदी नहीं है। यह परंपरा केवल बहुओं के लिए ही है। बहुओं के लिए इतनी कठिन परंपरा होने के बावजूद लोग अपनी बेटियों को इस परिवार की बहू बनाना अपना सौभाग्य समझते हैं। मां-बाप खुशी-खुशी अपनी बेटियों को सफेद कपड़ों में दुल्हन बनाकर इस परिवार में विदा करते हैं। परिवार में आई नई बहू फिरंतन बाई ने पढ़ाई में ग्रेजुएशन पूरा किया है। लेकिन फिर भी इस परिवार में वह बिना साज-श्रृंगार के रह रही हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या होता है रंगीन कपड़े पहनने पर

widow5

पुजारी परिवार में सभी महिलाओं के सफेद साड़ी पहनने के पीछे एक बड़ी ही इंट्रेस्टिंग कहानी है। परिवार के मुखिया तीरथराम के अनुसार उनके परिवार की महिलाओं को सफेद कपड़ों में रहने का श्राप मिला है। अगर उनके खानदान की महिलाएं रंगीन कपड़े पहनती हैं, तो उनके शरीर में तरह-तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं और परिवार पर विपत्तोयों का पहाड़ सा टूट पड़ता है। उनका मानना है कि उनके परिवार को यह श्राप खुद देवी मां ने दिया था। तभी से उनके परिवार की सभी महिलाएं इसका पालन कर रही हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या होता है इस अजीब परंपरा को तोड़ने का अंजाम

widow2

बता दें कि भले ही यह परिवार गांव में रहता है लेकिन इस परिवार के लोग पढ़े-लिखे और सभ्य हैं। उन्होंने कभी भी इस परंपरा को तोड़ने की कोशिश नहीं की। इस परिवार के सदस्य तीर्थराम का कहना है कि 1995 में इसी परिवार की एक बहू ने इस परंपरा को तोड़ने की कोशिश की थी। उसने मांग में सिंदूर भरना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से उसे भयंकर परिणाम भुगतने पड़े थे। दो साल में ही उसकी दोनों बेटियों एक बेटे, पति और खुद उस महिला की भी मौत हो गई। वही दूसरी ओर हाल ही में जब से इस परिवार की अन्य महिला ने साज-श्रृंगार करना शुरू किया है, तो उसे शारीरिक दिक्कतें शुरू हो गई हैं।

बता दें कि कोसमी के इस पुजारी परिवार को गांव में काफी बड़ा सम्माननीय दर्जा प्राप्त है। पूरे गांव में अगर किसी भी घर में कोई फंक्शन होता है, तो लोग इन्हें बुलाना नहीं भूलते।

Next Story