×

शरीर के इन अंगों को छू कर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेहत से खिलवाड़

suman
Published on: 28 Sep 2018 2:45 PM GMT
शरीर के इन अंगों को छू कर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेहत से खिलवाड़
X

जयपुर: हर मनुष्य चाहता है कि उसका स्वास्थ्य अच्छा रहें और कोई भी बीमारी उसके पास नहीं भटके। इसके लिए वह कई पहलुओं पर ध्यान देता हैं और अपने स्वास्थ्य से जुडी चीजों पर ध्यान देता हैं। लेकिन अनजाने में की गई कुछ गलतियों की वजह से वह अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर बैठता हैं।

क्या आप जानते हैं कि विज्ञापन के लिए आपके फोन नम्बर को यूज करता है फेसबुक

उंगलियां कुछ लोगों को बार-बार आंखों को हाथों से मलने की आदत होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आंखों के अंदर बैक्टीरिया चले जाते हैं। ये बैक्टीरिया आंखों में खुजली, जलन और पानी निकलने का कारण बन सकते हैं। इसी वजह से आंखों में बिलनी निकलने लगती है।

पिंपल्स चेहरे पर पिंपल्स एक आम बात है। मगर कुछ लोग पिंपल्स को बार-बार हाथ लगाने लगते हैं। पिंपल्स को छूने से बैक्टीरिया चेहरे के अन्य हिस्सों में चले जाते हैं। बैक्टीरिया जहां-जहां लगता है वहां-वहां मुंहासे हो जाते हैं। इसके साथ ही मुंहासों को बार-बार छूना पिंपल्स के लिए खतरनाक भी हो सकता है।

मुंह खाना खाने के इसके कुछ अंश मुंह में रह जाते हैं। कुछ लोग इस अंश को हटाने के लिए बार-बार मुंह के अंदर उंगलियां डालने लगते है। इसी आदत के कारण हाथों पर लगे बैक्टीरिया मुंह के अदंर चले जाते हैं और मुंह के बैक्टीरिया हाथों में। बैक्टीरिया एक्सेंज होना मुंह के खतरनाक साबित हो सकता है। इससे मुंह में बदबू, दांतों में दर्द और सड़न जैसी होने लगती है।

ऐश्वर्या एक्टिंग नहीं, करना चाहती है ऐसा काम, खुद पति अभिषेक ने दिया बयान

नाक में उंगली डालने से बैक्टीरिया हाथ पर लग जाते हैं। इसके साथ ही हाथों पर लगे कीटाणु नाक में चले जाते हैं। नाक में कीटाणु जाने से सांस लेने में परेशानी या फेफड़ों संबंधित कई अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। एेसे में गंदे हाथों को साबुन से जरूर धोएं।

नाखून चबाने से हानिकारक बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं। गंदे कीटाणु पेट में जाने से पाचन संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए नाखूनों को मुंह में ना डालें। इसके साथ ही सप्ताह में कम से कम बार नाखून जरूर काट लें।

suman

suman

Next Story