×

टिप्स : स्तनपान कराने वाली महिलाओं का ऐसा होना चाहिए आहार

suman
Published on: 5 July 2018 8:38 AM GMT
टिप्स : स्तनपान कराने वाली महिलाओं का ऐसा होना चाहिए आहार
X

जयपुर:स्तनपान कराने वाली महिलाओं को खुद का ध्यान रखने की जरूरत होती है क्योंकि उनके स्वास्थ्य से उनके बच्चे का स्वास्थ्य जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अपने दैनिक दिनचर्या और खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। स्तनपान के दौरान महिलाओं को तैलीय खाद्य पदार्थ और जंक फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए, वरना उनके बच्चे का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। स्वस्थ आहार का सेवन करने वाली महिलाओं के बच्चे स्वस्थ रहते हैं क्योंकि उनके दूध के दरिए बच्चे को पोषण मिलता है।

*टमाटर में पोटेशियम और विटामिन-सी होता है जो स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए लाभकारी साबित हो सकता है क्योंकि ये पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है।

*आलू में विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो गैस की समस्या को कम करने में मदद करता है और मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ रखता है।

TIPS: टैनिंग लाइन से है परेशान तो इन उपायों से कर सकते हैं कम

*ब्रोकली में आयरन, पोटेशियम, जिन्क और विटामिन होता है बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है और मां के शरीर को भी ताकत और ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा ब्रोकली में कैलोरी भी कम मात्रा में होती है।

*भिंडी में कैल्शियम और फोलेट होता है जो मां की हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ बच्चे की हड्डियों को भी मजबूत करता है। इसका सेवन करने से बच्चे का विकास अच्छी तरह हो पाता है और बच्चा स्वस्थ रहता है।

suman

suman

Next Story